हिमाचल में इस साल डेढ़ से दो करोड़ पेटी सेब: बीते साल की तुलना में आधा प्रोडक्शन; बेमौसम बारिश-बर्फबारी व ओलावृष्टि का इम्पैक्ट

हिमाचल में इस साल डेढ़ से दो करोड़ पेटी सेब: बीते साल की तुलना में आधा प्रोडक्शन; बेमौसम बारिश-बर्फबारी व ओलावृष्टि का इम्पैक्ट

[ad_1]

देवेंद्र हेटा, शिमला21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में इस साल सेब उत्पादन लगभग पौने दो करोड़ पेटी के बीच में सिमट जाएगा। बागवानी विभाग द्वारा फील्ड से ली गई रिपोर्ट के अनुसार, बीते साल की तुलना में यह लगभग आधी फसल है। बागवानों को बेरुखे मौसम के कारण करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

प्रदेश में साल 2022 में 3.36 करोड़ पेटी सेब उत्पादन हुआ था। इस बार अगर साइज बहुत अच्छा बना तो 1.90 करोड़ पेटी तक उत्पादन पहुंच सकता है। साइज अच्छा नहीं बनने पर मुश्किल से पौने दो करोड़ पेटी होगी। इससे पहले 2018 में भी 1.65 करोड़ पेटी सेब उत्पादन हुआ था।

वहीं 2010 में आज तक का रिकॉर्ड 5.11 करोड़ पेटी सेब उत्पादन हुआ था।

मौसम अनुकूल नहीं रहने से हुआ नुकसान

इस साल शुरू से ही सेब के लिए मौसम अनुकूल नहीं रहा। सर्दियों में बर्फबारी नहीं होने से खासकर कम ऊंचाई वाले इलाकों में चिलिंग ऑवर्ज पूरे नहीं हुए। इससे फरवरी में ही सूखे जैसे हालत बने। 16 मार्च के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ और अप्रैल-मई में भी बारिश होती रही।

बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की वजह से सेब की फ्लावरिंग को भारी नुकसान हुआ। इससे गर्मियों में फ्लावरिंग के दौरान जब तापमान औसत 15 डिग्री जरूरी था, तो ऊंचे क्षेत्रों में यह 8 डिग्री से भी नीचे लुढ़क गया। इससे सेब की पॉलिनेशन नहीं हो पाई और सेब की अच्छी सेटिंग नहीं हो पाई।

ओलावृष्टि ने पूरी की रही-सही कसर

रही सही कसर ओलावृष्टि ने पूरी कर दी है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अप्रैल और मई महीने में बार-बार ओलावृष्टि होती रही। इससे सेब की फसल तबाह हो गई है। खासकर जिन बागवानों ने एंटी हेल नेट नहीं लगाए थे, उनकी फसल 70 फीसदी से भी ज्यादा तबाह हो गई है। इससे भी सेब उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई।

अब धूप के अभाव में नहीं बन पा रहा साइज

अब सेब के अच्छे साइज और रंग के लिए धूप जरूरी है, लेकिन इस बार प्री-मानसून रेन भी जल्दी शुरू हो गई। इस वजह से सेब के बगीचों को आवश्यक धूप भी नहीं मिल पा रही। इससे सेब का अच्छा साइज नहीं बन पा रहा है। साइज नहीं बनने से यह उत्पादन डेढ़ करोड़ पेटी में भी सिमट सकता है।

प्रदेश में इस बार डेढ़ से दो करोड़ पेटी सेब- अवस्थी

हार्टिकल्चर सेक्रेटरी अमिताभ अवस्थी ने बताया कि इस बार डेढ़ से दो करोड़ पेटी सेब होने का अनुमान है। मौसम अनुकूल नहीं रहने से फसल कम है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *