हमीरपुर में होटल में सेक्स रैकेट: नादौन पुलिस ने रेड मारी, 3 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं, महिला दलाल समेत 2 गिरफ्तार

हमीरपुर में होटल में सेक्स रैकेट: नादौन पुलिस ने रेड मारी, 3 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं, महिला दलाल समेत 2 गिरफ्तार

[ad_1]

नादौन2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन में एक होटल में पुलिस ने रेड करके सेक्स रेक्ट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रेड के दौरान होटल से एक महिला दलाल समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं 3 युवतियों को कमरों में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

दलाल महिला कांगड़ा की रहने वाली
मामले की पुष्टि करते हुए SP हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नादौन के एक होटल में रेड मारी और 3 युवतियों का रेस्कयू किया। एक युवती चंडीगढ़, दूसरी होशियारपुर और तीसरी UP की रहने वाली है। दलाल महिला कांगड़ा के ज्वालामुखी की निवासी है।

प्लानिंग करके ट्रैप बिछाकर रेड मारी
SP के अनुसार, होटल के मालिक सोनू को भी गिरफ्तार किया है। काफी समय से शिकायतें मिल रहीं थीं, जिसके चलते प्लानिंग के साथ होटल में रेड मारी गई। पुलिस ने गोपनीय तरीके से सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला दलाल के साथी लोगों से सम्पर्क किया और ट्रैप करके रैकेट का पर्दाफाश किया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *