UAE में बसे हिमाचलियों को निवेश का न्योता: वर्चुअल मीटिंग में बोले CM सुक्खू- टूरिज्म में करें इन्वेस्टमेंट, सरकार मदद करेगी
Uncategorized

UAE में बसे हिमाचलियों को निवेश का न्योता: वर्चुअल मीटिंग में बोले CM सुक्खू- टूरिज्म में करें इन्वेस्टमेंट, सरकार मदद करेगी


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Shimla: Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu Appealed To United Arab Emirates NRI | UAE NRI | To Invest In Tourism Sector | Himachal Government | Invited To Invest In Tourism Sector | Himachal Shimla News

शिमलाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

संयुक्त अरब अमीरात में बसे प्रवासी हिमाचलियों से वर्चुअल मीटिंग करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में बसे प्रवासी हिमाचलियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से UAE में प्रवासी हिमाचलियों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य की प्रगति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। इस सेक्टर में भी प्रवासी निवेश कर सकते हैं। उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार निवेश के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

NRI UAE के प्रतिनिधि मुनीश गुप्ता मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख का चेक CM सुक्खू को भेंट करते हुए

NRI UAE के प्रतिनिधि मुनीश गुप्ता मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख का चेक CM सुक्खू को भेंट करते हुए

मुख्यमंत्री ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे प्रवासी पर्यटन के अलावा हरित हाइड्रोजन, खाद्य प्रसंस्करण, सूचना एवं प्रौद्योगिकी और सौर ऊर्जा सहित विभिन्न हरित क्षेत्रों में भी निवेश कर सकते हैं।

कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाएंगे:CM
कांगड़ा जिला प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनकर उभरेगा। इस उद्देश्य के लिए क्षेत्र में बुनियादी ढांचा बनाने पर कार्य चल रहा है। CM ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार, जिले में हेलीपोर्ट की स्थापना और पर्यटकों की सुविधा के लिए सड़कों का सुधार किया जा रहा है।

राज्य सरकार आगामी चार वर्षों में हिमाचल को एक आत्मनिर्भर राज्य और अगले दशक के भीतर देश के सबसे समृद्ध राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। ‘

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू UAE में रह रहे हिमाचलियों के साथ वर्चुअल मीटिंग करते हुए।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू UAE में रह रहे हिमाचलियों के साथ वर्चुअल मीटिंग करते हुए।

UAE के प्रवासियों ने दी 11 लाख की मदद
UAE के हिमाचली समुदाय ने संवेदनशीलता एवं एकजुटता का परिचय देते हुए ‘टीम एक प्रयास’ के सहयोग से मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष के लिए 11 लाख रुपए का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंशदान राज्य सरकार के आपदा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को गति प्रदान करेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, NRI UAE के प्रतिनिधि मुनीश गुप्ता और अन्य भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment