HRTC ऑडिटर ने 29 लाख का गबन किया: कर्मचारियों का पैसा अपने अकाउंट में ट्रांसफर किया; विजिलेंस को सबूत मिलने के बाद FIR
Uncategorized

HRTC ऑडिटर ने 29 लाख का गबन किया: कर्मचारियों का पैसा अपने अकाउंट में ट्रांसफर किया; विजिलेंस को सबूत मिलने के बाद FIR


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Chamba: HRTC Senior Auditor Embezzled | Vigilance Registered FIR | HRTC Employees Money Grabbed | Himachal Shimla Chamba News

शिमला3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के पूर्व अधिकारी ने 29 लाख से अधिक की राशि का गबन किया। इस मामले में स्टेट विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (विजिलेंस) ने गुरुवार को चंबा थाना में पूर्व सीनियर ऑडिटर सुरेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सुरेंद्र कुमार पर आरोप हैं कि उसने HRTC में सेवारत रहते हुए परिवहन निगम कर्मचारियों के देय भुगतान की राशि उनके खाते में न डालकर अपने व परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में ट्रांसफर की।

विजिलेंस ने एक शिकायत के आधार पर इसकी जांच शुरू की। अब तक की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुरेंद्र कुमार ने 29 से अधिक की राशि की गबन किया है। विजिलेंस जांच में इसके प्रमाण मिलने के बाद ही FIR रजिस्टर की गई है।

ऐसे दिया घपले को अंजाम
गौरतलब है कि परिवहन निगम अपने कर्मचारियों को नाइट ओवर भत्ता, ओवर टाइम भत्ता, पे स्केल एरियर, मेडिकल रिइम्पबरसमेंट बिल, ग्रेच्युटी, लीव एन्केशनमेंट, ट्रैवल अलाउंस व GPF की राशि देता है। मगर, सुरेंद्र कुमार ने इसे कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करने के बजाय अपनी जेब भरने पर ध्यान दिया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment