- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Hamirpur: Youth Congress Committee Dissolved | Himachal CM Sukhvinder Sukhu Home District | Action On Inactive Workers | Himachal Shimla Hamirpur News
शिमला12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस (युकां)ने लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह हमीरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं पर बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। यंग ब्रिगेड ने हमीरपुर जिला, तीन ब्लाक और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की युवा कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। इसकी वजह कार्यकर्ताओं का निष्क्रिय होना बताया जा रहा है।
युवा कांग्रेस अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भंग कार्यकारिणी पर आरोप लग रहे हैं कि वह पार्टी के राष्ट्रीय व स्टेट के प्रोग्राम का बहिष्कार कर रहे हैं। इसे देखते हुए हमीरपुर जिला कार्यकारिणी के साथ साथ बड़सर, भोरंज व हमीरपुर ब्लॉक कार्यकारिणी और सुजनापुर विधानसभा कमेटी को भंग किया है।

15 दिन के भीतर नई कार्यकारिणी होगी गठित: महेश
हमीरपुर जिला युवा कांग्रेस प्रभारी महेश ठाकुर ने बताया कि 15 दिन के भीतर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने जिन्होंने बेहतर काम किया है, उन्हें प्रमोट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निष्क्रिया नेताओं को पार्टी ने पहले नोटिस भी जारी किए, लेकिन जवान नहीं आया। इसके बाद कार्यकारिणी को भंग किया है।
जिलाध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगे
महेश ने बताया कि हमीरपुर जिला अध्यक्ष और विधानसभा कमेटी के अध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगे, लेकिन सुजानपुर विधानसभा कमेटी के अध्यक्ष को पद से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया क यह कार्रवाई भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश विनीत कम्बोज, सह प्रभारी योगेश हांडा व प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी की अनुमति के बाद की गई है।