5 साल में सबसे ज्यादा, 75 लाख टूरिस्ट हिमाचल पहुंचे: पर्यटन विभाग का दावा- इस बार दक्षिण भारत से भी हिमाचल पहुंचे पर्यटक, जून में भी बनेगा रिकॉर्ड
Uncategorized

5 साल में सबसे ज्यादा, 75 लाख टूरिस्ट हिमाचल पहुंचे: पर्यटन विभाग का दावा- इस बार दक्षिण भारत से भी हिमाचल पहुंचे पर्यटक, जून में भी बनेगा रिकॉर्ड


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Tourism Department Claims – This Time Tourists From South India Also Reached Himachal, Record Will Be Made In June Also

शिमला/चंडीगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

3 दिन में शिमला पहुंचे 50000 सैलानी

हिमाचल में इस साल गर्मियों में आए पर्यटकों ने पिछले पांच साल का रिकाॅर्ड तोड़ा है। पर्यटन विभाग के मुताबिक, इस साल जनवरी से 31 मई तक प्रदेश में रिकाॅर्ड 75 लाख टूरिस्ट हिमाचल घूमने पहुंचे हैं। वर्ष 2019 के बाद यह अब तक का रिकाॅर्ड आंकड़ा दर्ज किया गया है।

इससे पहले वर्ष 2019 में मई महीने तक 52,76,579 पर्यटक प्रदेश घूमने आए थे। प्रदेश में पर्यटन की आमद बढ़ने से इस साल पर्यटन सीजन में मई तक 75% तक का उछाल दर्ज किया गया है। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 2019 में पर्यटन सीजन में 2018 के मुकाबले 4.63% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 2020 में कोरोना काल में इसमें 81% तक की गिरावट दर्ज की गई।

2020 में प्रदेश में मई तक 21,63,751 पर्यटक घूमने पहुंच चुके थे। वर्ष 2021 में जब लॉकडाउन हटा और व्यवस्था पटरी पर आने लगी तो पर्यटन कारोबार 77.63% तक बढ़ गया। वर्ष 2022 में इसमें और बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश में 167.58% भारतीय और 50% विदेशी पर्यटक हिमाचल घूमने पहुंचे। विभाग का दावा है कि जून में भी पर्यटक नया रिकाॅर्ड बनाएंगे।

इस वीकेंड हिल्स क्वीन शिमला सैलानियों से गुलजार रही। 3 दिनों में शोघी बैरियर से शिमला 20 हजार गाड़ियां पहुंची। 50 हजार के करीब सैलानियों ने रिज, मालरोड और आसपास के पर्यटन स्थलों का दीदार किया। शिमला-कालका ट्रैक पर चलने वाली 6 ट्रेनें भी फुल पैक रही। वहीं धर्मशाला के मैक्लोडगंज में भी इन दिनों पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ रही है।

बढ़ेगा पर्यटकों का आंकड़ा क्योंकि रोहतांग और मनाली रोज 6000 वाहन पहुंच रहे हैं

पर्यटन विभाग के निदेशक अमित कश्यप ने कहा कि पहले राज्यस्थान, गुजरात और दक्षिण भारत से कम पर्यटक हिमाचल घूमने आते थे। इन राज्यों के लोगों को प्रदेश लाने के लिए विभाग ने वहां पर अपनी पब्लिसिटी को बढ़ाया। प्रदेश के अनछुए पर्यटन स्थलों को प्रमोट किया।

इससे इस साल पर्यटन सीजन में पर्यटकों का अच्छा रिस्पांस देखने को मिला। मई तक प्रदेश में 75 लाख से ज्यादा टूरिस्ट घूमने पहुंचा है जो अब तक का रिकाॅर्ड आंकड़ा है। अमित कश्यप ने माना कि पर्यटकों का यह आंकड़ा जून में और बढ़ेगा क्योंकि मनाली व अटल टनल को देखने रोज 5 से 6 हजार पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं।

डायलॉग बदलेंगे : मुंतशिर

पौराणिक महाकाव्य रामायण पर बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग्स की भारी आलोचना के बाद फिल्म निर्माता इसमें संशोधन के लिए तैयार हो गए हैं। फिल्म के लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला ने रविवार को कहा कि फिल्म के निर्माता ने कुछ संवादों को संशाेधित करने का फैसला किया है। इन्हें इसी सप्ताह जोड़ दिया जाएगा।

फिल्म हिंदी समेत पांच भाषाओं में शुक्रवार को रिलीज हुई है। मुंतशिर ने लिखा, ‘मेरे लिए आपकी भावना से बढ़कर और कुछ नहीं है। मैं संवादों के पक्ष में अनगिनत तर्क दे सकता हूं, इससे आपकी पीड़ा कम नहीं होगी। मैंने और फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने निर्णय लिया है कि वो संवाद जो आपको आहत कर रहे हैं, उन्हें संशोधित करेंगे।

फिल्म के प्रॉडक्शन बैनर टी-सीरीज ने कहा कि दो दिन में फिल्म का दुनियाभर का कलेक्शन 240 करोड़ रु. पहुंच गया है। पहले दिन यह 140 करोड़ रु. था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment