कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर शुरू होगा टोल: टकोली बैरियर पर इसी महीने से टैक्स वसूलने की तैयारी; कार चालकों को देने होंगे 350 रुपए

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर शुरू होगा टोल: टकोली बैरियर पर इसी महीने से टैक्स वसूलने की तैयारी; कार चालकों को देने होंगे 350 रुपए


शिमला11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर टकोली टोल प्लाजा इसी महीने शुरू करने की तैयारी है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टेंडर फ्लोट कर इसके लिए एजेंसी भी चयनित कर दी है। टोल प्लाजा पर जल्द कर्मचारियों की तैनाती कर टोल वसूली शुरू होगी।

इस फोरलेन पर पर्यटकों और स्थानीय जनता को तीन जगह टोल देना होगा। पहला टोल बिलासपुर के गरामोड़ा में, दूसरा टोल बिलासपुर के बलोह में और तीसरा टोल टकोली में प्रस्तावित है। कार चालकों को लगभग 350 रुपए का टोल देना पड़ेगा। कॉमर्शियल व्हीकल के लिए टोल दरें इससे ज्यादा होंगी।

टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दिल्ली भेजी फाइल
गरामोड़ा और बलोह टोल के टेंडर अभी जारी नहीं हुए। NHAI ने दोनों टोल के टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर फाइल दिल्ली को भेज रखी है। दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद दो अन्य टोल शुरू करने की औपचारिकताएं भी पूरी होंगी।

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बनी टनल।

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बनी टनल।

बताया जा रहा है कि गरामोड़ा टोल पर कार चालकों को लगभग 170 रुपए, बलोह टोल पर लगभग 70 रुपए तथा टकोली में करीब 110 रुपए टोल भरना होगा। अन्य वाहनों के लिए टोल दाम अलग होंगे।

बिलासपुर आने के लिए एक ही जगह भरना होगा टोल
कीरतपुर से बिलासपुर आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को गरामोड़ा में टोल भरना होगा। इस फोरलेन से शिमला की तरफ से हमीरपुर जाने वालों को कहीं भी टोल नहीं देना है।

सिंगल एक्सल, डबल एक्सल वाहनों के अलग होंगे दाम
हल्के कॉमर्शियल व्हीकल की बात करें तो गरामोड़ा में उनके लिए टोल टैक्स करीब 270 रुपए, बलोह में 120 से ज्यादा और टकोली में करीब 185 रुपए टोल देना होगा। बस-ट्रकों के लिए गरामोड़ा में लगभग 570 रुपए, टकोली में लगभग 385 रुपए टोल देना होगा। सिंगल एक्सल, डबल एक्सल तथा अन्य प्रकार के माल वाहक वाहनों के लिए टोल के दाम अलग होंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *