- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Shimla: APMC Issues Notices To Commission Agents | Commit Fraud | Stir Among Aarthiyas | Apple Session | APMC Act Violation | Himachal Shimla News
शिमला2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सेब मंडियों में बागवानों से धोखाधड़ी करने वाले आढ़तियों (कमीशन एजेंट) पर कृषि उपज विपणन समिति (APMC) का डंडा चल रहा है। APMC शिमला-किन्नौर ने पिछले एक महीने में 71 आढ़तियों को नोटिस दिए हैं। इनमें से कुछ के जवाब आ गए है। APMC की कार्रवाई से आढ़तियों में हड़कंप मच गया है।
APMC सचिव देवराज कश्यप ने बताया कि आढ़तियों के जवाब के आधार पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कम से कम उलंघन पर पेनल्टी और अधिक वॉयलेशन पर लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा। हाल ही में APMC ने KC फ्रूट कंपनी, रविंद्रा फ्रूट कंपनी और सुंदर को नोटिस दिया है।

बिना लाइसेंस कारोबार करते पकड़ी KC फ्रूट कंपनी
नारकंडा में KC फ्रूट कंपनी लाइसेंस के बगैर ही काम कर रही थी। वहीं रोहड़ू में रविंद्रा फ्रूट कंपनी बागवानों से ज्यादा कटौती कर रही थी। पराला में आढ़ती सुंदर अंडर हैंड बिजनेस करते पकड़ा गया। इन तीनों को APMC अधिकारियों ने पकड़ा और नोटिस थमा दिए गए है।
इसलिए दिए गए नोटिस
APMC सचिव देवराज कश्यप ने बताया कि ज्यादातर नोटिस किलो के हिसाब से सेब नहीं बेचने वाले आढ़तियों, तोलिए के नीचे मोल-भाव करने वाले, तय दर्रों से ज्यादा मजदूरी और लोडिंग-अनलोडिंग चार्ज लेने वालों को दिए गए हैं।
APMC एक्ट में फसल को ओपन बोली में बेचने, मजदूरी व लोडिंग-अनलोडिंग चार्ज पहले से निर्धारित है। इससे ज्यादा वसूली करने गैरकानूनी है। इसी तरह कुछ आढ़ती स्टेशनरी के नाम पर भी ज्यादा कटौती करते है।

आढ़तियों के मनमानी के खिलाफ किया प्रदर्शन
प्रदेश के बागवान समय-समय पर शोषण की APMC को शिकायत करते हैं। आढ़तियों की मनमानी के खिलाफ 23 अगस्त को शिमला में APMC दफ्तर के बाहर बागवान जोरदार प्रदर्शन कर चुके हैं। राज्य में पहली बार APMC एक्ट को सख्ती से लागू करने की दिशा में सरकार ने पहल की है। बागवानी मंत्री जगत नेगी ने कहा कि गलत करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।