शिमला2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत बिगड़ गई है। टांग में दर्द उठने से उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत है, इसलिए वे गुरुवार को अचानक चंडीगढ़ पहुंचे और फोर्टिस अस्पताल में वे स्वास्थ्य जांच करवा रहे हैं। उनकी सभी रिपोर्ट नॉर्मल बताई जा रही है।
सूत्रों की मानें तो डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को आराम करने की सलाह दी है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री आज भी चंडीगढ़ में ही रुके।
बताया जा रहा है कि उनका यूरिक एसिड काफी बढ़ गया था। इससे उन्हें ज्यादा दर्द हो रहा है और आसानी से चल-फिर भी नहीं पा रहे थे। इस वजह से वें बीते दो-तीन दिनों के दौरान सचिवालय भी नहीं आ रहे थे और ओक-ओवर में ही सरकारी काम निपटा रहे थे।
गुरुवार को ज्यादा दर्द होने के बाद मुख्यमंत्री चंडीगढ़ गए। चंडीगढ़ जाने से पहले मुख्यमंत्री ने शिमला के IGMC अस्पताल में भी उपचार कराया था। बुधवार को मुख्यमंत्री IGMC गए थे, लेकिन टांग में दर्द कम नहीं हुआ।