हिमाचल CM सुक्खू आज दिल्ली जाएंगे: प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह से कर सकते मुलाकात; राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करेंगे
Uncategorized

हिमाचल CM सुक्खू आज दिल्ली जाएंगे: प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह से कर सकते मुलाकात; राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Shimla: Chief Minister Sukhvinder Sukhu Delhi Tour | PM Narinder Modi | Home Minister Amit Shah | National Calamity | OPS | Himachal Shimla News

शिमला2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दोपहर बाद कुल्लू से ही दिल्ली जा सकते हैं। वह अगले 2 दिन दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और आर्थिक मदद करने का मसला उठाएंगे। प्रदेश में अब तक 5900 करोड़ रुपए का नुकसान आंका जा चुका है, जबकि कई क्षेत्रों में तबाही का आंकलन करना बाकी है।

मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि 11 जुलाई तक की बारिश में ही 8 हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है। इसके बाद भी तबाही का दौर जारी है। इसे देखते हुए राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग प्रधानमंत्री के समक्ष रखी जाएगी।

OPS का मसला भी उठा सकते CM सुक्खू
CM सुक्खू दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से NPS स्कीम के तहत केंद्र के पास जमा 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि हिमाचल को वापस लौटाने का मामला उठा सकते हैं। हिमाचल सरकार ने प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर दी है, मगर 2003 से लेकर अप्रैल 2023 तक NPS कर्मचारियों और स्टेट शेयर की मोटी रकम केंद्र के पास है।

केंद्र और राज्य सरकार के बीच अब तक पत्राचार में सेंटर गवर्नमेंट इसे लौटाने से इनकार कर चुकी है। फिर भी मुख्यमंत्री खुद प्रधानमंत्री से मिलकर यह मसला उनके समक्ष रख सकते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment