हिमाचल CM बाढ़ प्रभावितों से मिलने थुनाग पहुंचे: प्रभावितों को एक-एक लाख देने की घोषणा; विक्रमादित्य ने खनन करने वालों को चेताया
Uncategorized

हिमाचल CM बाढ़ प्रभावितों से मिलने थुनाग पहुंचे: प्रभावितों को एक-एक लाख देने की घोषणा; विक्रमादित्य ने खनन करने वालों को चेताया


शिमला4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मंडी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र थुनाग में कीचड़ में उतरे मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोपहर के वक्त आपदा प्रभावित मंडी जिले के थुनाग पहुंचे। यहां उन्होंने भारी बारिश से हुई तबाही का जायजा लिया। थुनाग में 10 जुलाई को भारी बारिश से तबाही मची थी और कई घरों में पानी घुस गया था।

मुख्यमंत्री ने थुनाग में बाढ़ प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को थुनाग के साथ बहते नाले के तटीकरण के भी निर्देश दिए ताकि भविष्य में इस तरह की आपदा से बचाव किया जा सके।

भारी बारिश के चार दिन बाद भी थुनाग में हालात सामान्य नहीं हो पाए। आज भी प्रभावित गांव में चौतरफा मलबा बिखरा हुआ है। मुख्यमंत्री सुक्खू खुद कीचड़ की परवाह किए बगैर इसमें उतर गए। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से बात की और अधिकारियों को पीड़ितों की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए।

पहले CM की थुनाग में कीचड़ के बीच निरीक्षण की फोटो देखिए:-

थुनाग में कीचड़ में उतरकर आपदा से नुकसान का जायजा लेते हुए CM सुक्खू।

थुनाग में कीचड़ में उतरकर आपदा से नुकसान का जायजा लेते हुए CM सुक्खू।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू थुनाग में आपदा प्रभावितों से बात करते हुए।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू थुनाग में आपदा प्रभावितों से बात करते हुए।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने थुनाग में कीचड़ में उतरकर लिया नुकसान का जायजा

मुख्यमंत्री सुक्खू ने थुनाग में कीचड़ में उतरकर लिया नुकसान का जायजा

थुनाग में नुकसान का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू

थुनाग में नुकसान का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू

रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करेंगे

थुनाग के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू हेलीकॉप्टर से किन्नौर के कड़छम पहुंचे, क्योंकि सांगला के कोपा में बीते कल बादल फटने से खूब तबाही हुई थी और लगभग 119 लोग यहां फंस गए थे। सांगला में मुख्यमंत्री ने लोगों को रेस्क्यू करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन की निगरानी की और 9 लोगों को वह अपने साथ हेलीकॉप्टर में शिमला लेकर लौटें।

PWD मंत्री ने खनन करने वालों को चेताया

उधर, कुल्लू में PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बाढ़ से पारला भुंतर और मनाली में भारी नुकसान हुआ है। यह नुकसान ब्यास नदी व अन्य सहायक नदी-नालों में किए जा रहे अवैध खनन से हुआ है। खनन से नदियों को रुख मुड़ रहा है। उन्होंने नदी-नालों में अवैध खनन करने वालों को चेताया कि वह अब बख्शे नहीं जाएंगे।

इस मामले को वह मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा में रखेंगे और ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि भुंतर व मनाली में हुए नुकसान इसी का नतीजा है। खनन विभाग और पुलिस को इस पर और सख्ती बरतने की जरूरत हैं। यह काम अब कागजों पर नहीं चलेगा, इसे धरातल पर सख्ती से उतारा जाएगा

किन्नौर के सांगला में रेस्क्यू की गई बच्ची से मिलते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू

किन्नौर के सांगला में रेस्क्यू की गई बच्ची से मिलते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू

सांगला में फंसे लोगों से मिलते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू

सांगला में फंसे लोगों से मिलते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू

किन्नौर के सांगला में मुख्यमंत्री सुक्खू रेस्क्यू दल के साथ

किन्नौर के सांगला में मुख्यमंत्री सुक्खू रेस्क्यू दल के साथ

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment