हिमाचल CM की सेब नाले में फेंकने पर सफाई: BJP ने बनाया मुद्दा; मंत्री बोले- झूठा वीडियो वायरल करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करेंगे
Uncategorized

हिमाचल CM की सेब नाले में फेंकने पर सफाई: BJP ने बनाया मुद्दा; मंत्री बोले- झूठा वीडियो वायरल करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Himachal Apple Season | CM Sukhvinder Singh Sukhu | Jagat Singfh Negi | Shimla Rohru Video Viral | Apple Fruit Throws Drain

शिमलाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

नाले में फेंका जा रहा सेब।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने सेब नाले में फेंकने के मुद्दे पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेब को नाले में फेंकने के मामले में झूठ फैला रही है। प्रदेश में भारी बारिश से तबाही जरूर हुई है। सरकार युद्ध स्तर पर सड़कों की बहाली में जुटी हुई है। कई जगह पूरी की पूरी सड़कें बारिश में बह गई हैं।

CM ने कहा कि जब सड़क को बहाल किया जा रहा है तो कुछ स्थानों पर लोग जमीन देने में ऐतराज कर रहे हैं। इसलिए लोगों से बात करके सड़कों को बहाल किया जा रहा है। ऐसे स्थानों पर जमीन का सरकार मुआवजा देने पर भी विचार कर रही है। प्रदेश के बागवानों का पूरा सेब मंडियों तक पहुंचाया जाएगा।

आपदा के वक्त गंदी राजनीति छोड़े विपक्ष: नेगी

सूबे के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर आपदा के समय साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा गंदी राजनीति करके सेब को नाले में फेंकने के वीडियो वायरल कर रही है। ऐसे समय में गंदी राजनीति नहीं करनी चाहिए। वीडियो वायरल करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

उन्होंने जांच के निर्देश दे दिए हैं।उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल करने वाला चाहे जितना भी बड़ा या रसूखदार होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा भी झूठा वीडियो वायरल करके हिमाचल की छवि को खराब कर रही है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो एक साजिश के तहत बनाया गया है।

बागवानी मंत्री ने कहा कि इस वीडियो के बारे में भाजपा नेता चेतन बरागटा कह रहे हैं कि यह वीडियो 20 दिन पुराना है और इस वीडियो को तब अपलोड किया गया जब विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर दौरे पर गए।

‌BJP के उप प्रधान का है नाले में फेंका गया सेब

बागवानी मंत्री ने दावा किया कि नाले में फेंका गया सेब BJP के एक पंचायत उप प्रधान की है। यह SDM रोहड़ू की जांच में सामने आया है। यही नहीं सेब फेंकने वाले हंस रहे हैं। यह साफ है कि यह एक साजिश के तहत सरकार को बदनाम करने के लिए ड्रामा रचा गया और ग्रेडिंग के बाद बचा हुआ सेब फेंका गया है।

बागवान बोला- इस मुद्दे पर राजनीति न करें

रोहड़ू के बलासन निवासी बागवान यशवंत ने बताया कि सड़क बंद होने से उनका और उनके भाई का सेब खराब जरूर हुआ है। इसलिए सेब को नाले में जरूर फेंका है, लेकिन उन्होंने न तो इसका वीडियो बनाया और न ही ऐसी कोई मंशा थी, क्योंकि वह समझते हैं कि यह आपदा का वक्त है।

उन्होंने अपना सेब नाले में फेंकने के लिए पिकअप में भेजा था। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वह इस मुद्दे पर राजनीति नहीं चाहते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की इस मुद्दे पर राजनीति न की जाए।

भाजपा बना रही मुद्दा

गौरतलब है कि रविवार को रोहड़ू क्षेत्र का बताकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इसे सेब को नाले में बहाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी इसे मुद्दा बना रही है। हालांकि नाले में फेंका जा रहा कुछ सेब सी ग्रेड का लग रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment