हिमाचल CM का BJP की महिला MLA को ऑफर: बोले- बहन रीना इधर आ जाओ; मंत्री बना देंगे, नारी शक्ति बिल पास करने पर बधाई
Uncategorized

हिमाचल CM का BJP की महिला MLA को ऑफर: बोले- बहन रीना इधर आ जाओ; मंत्री बना देंगे, नारी शक्ति बिल पास करने पर बधाई


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Shimla: Himachal CM Sukhvinder Sukhu Offered BJP Woman MLA Reena Kashyap To Become Minister | Vidhansabha Monsoon Session | Nari Shakti Vandan Bill | Special Parliament Session | Himachal Shimla News

शिमला5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

CM सुखविंदर सुक्खू और BJP विधायक रीना कश्यप

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने सदन में मानसून सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी की महिला विधायक रीना कश्यप को मंत्री बनने का ऑफर दे दिया। CM सुक्खू ने कहा कि आप कांग्रेस में आ जाओ। आपको हम मंत्री बना देंगे।

दरअसल, मुख्यमंत्री सुक्खू लोकसभा के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश करने की खुशी में सदन में बधाई देने के लिए बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि रीना कश्यप को इकलौती महिला विधायक है। वह महिलाओं का सम्मान करते हैं और हंसते-हंसते रीना को मंत्री बनने की बात कह डाली। इस पर सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने हंसी का ठहाका लगाया।

सदन में वक्तव्य देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

सदन में वक्तव्य देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

CM ने नारी शक्ति बिल पेश करने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री सुक्खू ने नारी शक्ति वंदन बिल पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे नारी शक्ति को और ताकत मिलेगी।उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पंचायतारीज संस्थाओं में 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया था।

सोनिया गांधी ने पेश कराया था राज्यसभा में बिल:CM

साल 2010 में सोनियां गांधी ने एक एतिहासिक फैसला लेते हुए इस बिल को राज्य सभा में पेश कर इसको पारित करवाया था, तब से यह विधेयक राज्यसभा में था। यही नहीं बीते दिनों हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में यह कहा गया कि विधानसभाओं और लोकसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment