शिमला8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल
हिमाचल BJP ने कांग्रेस सरकार पर कर्ज पर कर्ज लेने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने RTI का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 10 महीने में सुक्खू सरकार ने 10,300 करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया है। इसके अतिरिक्त भी लगभग 1000 करोड़ रुपए का लोन सरकार की विभिन्न संस्थाओं ने लिया है। यानी 10 महीने में 11,300 करोड़ का लोन लिया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि सरकार की लोन लेने की रफ्तार ऐसे ही जारी रही