हिमाचल BJP ने 17 जिला अध्यक्ष नियुक्त किए: 6 पुराने चेहरों पर दोबारा भरोसा जताया; पुराने अध्यक्षों को कार्य समिति में जगह
Uncategorized

हिमाचल BJP ने 17 जिला अध्यक्ष नियुक्त किए: 6 पुराने चेहरों पर दोबारा भरोसा जताया; पुराने अध्यक्षों को कार्य समिति में जगह


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Himachal BJP President | District President | Rajeev Bindal | JP Nadda, Prem Kumar Dhumal | Jairam | Himachal Shimla News

शिमला6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल

हिमाचल प्रदेश में ‌BJP प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने 17 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें 6 जिलों के अध्यक्ष पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया और फिर से पार्टी की कमान सौंपी है। लोकसभा चुनाव से पहले राज्य की कार्यकारिणी में भी बदलाव किया जाना है।

चंबा जिला का अध्यक्ष धीरज नरयाल, कांगड़ा से सचिन शर्मा, नूरपुर से रमेश राणा, देहरा से संजीव शर्मा, पालमपुर से हरिदत्त शर्मा, लाहौल स्पीति से राजेंद्र बौद्ध, कुल्लू से अरविंद चंदेल, मंडी से निहाल चंद, सुंदरनगर से हीरा लाल, हमीरपुर से देशराज शर्मा, ऊना से बलबीर चौधरी, बिलासपुर से स्वतंत्र सांख्यान, सोलन से रत्न सिंह पाल, सिरमौर से विनय गुप्ता, महासू से अरुण फाल्टा, शिमला से प्रेम ठाकुर और किन्नौर से यशवंत नेगी को जिला अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया।

पूर्व अध्यक्षों को प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया
राजीव बिंदल ने निवर्तमान जिला अध्यक्ष चंबा जसवीर सिंह नागपाल, जिलाध्यक्ष कांगड़ा चंद्रभूषण नाग, जिला अध्यक्ष कुल्लू भीम सेन, जिला अध्यक्ष मंडी रणवीर सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष हमीरपुर हरीश शर्मा, जिला अध्यक्ष ऊना मनोहर लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष सोलन आशुतोष विद्य, कार्यकारी जिला अध्यक्ष शिमला विजय परमार, जिला अध्यक्ष किन्नौर संजीव को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किया है।

बिंदल की टीम में इन जिलों में 6 पुराने चेहरे
बिंदल की टीम में 17 में से 6 पुराने चेहरे शामिल हैं। नुरपूर, देहरा, पालमपुर, लाहौल स्पीति, बिलासपुर और सिरमौर जिला को दोबारा अध्यक्ष बनाया गया।

धूमल और नड्डा के करीबी की ताजपोशी
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हमीरपुर व ऊना जिला के अध्यक्ष धूमल परिवार के नजदीकी है। बिलासपुर जिला से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नजदीकी है। मंडी संसदीय सीट के जिलों में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नजदीकी माने जाते हैं। कांगड़ा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के नजदीकी नेताओं को जिलों की कमान सौंपी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment