हिमाचल BJP ने लोकसभा चुनाव से पहले बदली टीम: जातीय व क्षेत्रीय समीकरण साधने का प्रयास, सिकंदर-त्रिलोक-बिहारी महामंत्री बने
Uncategorized

हिमाचल BJP ने लोकसभा चुनाव से पहले बदली टीम: जातीय व क्षेत्रीय समीकरण साधने का प्रयास, सिकंदर-त्रिलोक-बिहारी महामंत्री बने


शिमला9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर दी है। इसी कड़ी में पिछले कल सभी 17 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष बनाए गए। आज पूरी राज्य कार्यकारिणी भी बदली दी गई है। BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने नई कार्यकारिणी में युवाओं को ज्यादा तरजीह दी है।

भाजपा की नई कार्यकारिणी में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण बनाने का प्रयास किया गया है। यही नहीं पूर्व CM प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार और जयराम ठाकुर के करीबियों को भी संगठन में जगह दी गई है। RSS के स्वयं सेवकों का खास ध्यान रखा गया है। इसके बाद अब जिला व ब्लाक स्तर पर भी BJP की कार्यकारिणी का विस्तार होगा।

बिंदल की टीम ने तीन महामंत्री
राजीव बिंदल ने सिकंदर कुमार, त्रिलोक कपूर और बिहारी लाल वर्मा को प्रदेश महामंत्री बनाकर क्रमश: हमीरपुर, कांगड़ा व मंडी संसदीय क्षेत्रों को तरजीह दी है।

दुर्गम क्षेत्र पांगी से भाजयुमो अध्यक्ष, CM के गृह क्षेत्र से महिला मोर्च अध्यक्ष
प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र भरमौर (पांगी) के तिलक राज को भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष का अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के चुनाव क्षेत्र नादौन से संबंध रखने महिला नेत्री वंदना योगी को महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, कार्यालय सह सचिव किरण बावा और सपना कश्यप नियुक्त किया है।

राजीव बिंदल ने पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक पवन काजल, विधायक हंसराज, पूर्व मंत्री राजीव सैजल, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्षा रश्मिधर सूद, पायल वैद्य, संजीव कटवाल और राजीव भारद्वाज को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी
विधायक विनोद कुमार, विशाल चौहान, संजय ठाकुर, नरेंद्र अत्री, सुमित शर्मा, डेजी ठाकुर और मुनीश चौहान को प्रदेश सचिव, कमलजीत सूद को कोषाध्यक्ष, राकेश शर्मा, महेंद्र धर्माणी, उमेश शर्मा, बलदेव तोमर, अजय राणा, बलबीर वर्मा, संदीपनी भारद्वाज, विवेक शर्मा, चेतन बरागटा और विनोद ठाकुर को प्रदेश प्रवक्ता, कर्ण नंदा को मीडिया प्रभारी, प्यार सिंह, संजय शर्मा, अमित सूद, राज्य ठाकुर, विश्व चक्षु, सुदीप महाजन और रमा ठाकुर को सह मीडिया प्रभारी, प्रमोद ठाकुर को कार्यालय सचिव, किरण बावा और सपना कश्यप को कार्यालय सह सचिव नियुक्त किया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment