हिमाचल BJP का सेब की इंपोर्ट ड्यूटी पर पलटवार: BJP बोली- प्रियंका गांधी झूठ बोल रहीं, गारंटियों से ध्यान भटकाने की कोशिश
Uncategorized

हिमाचल BJP का सेब की इंपोर्ट ड्यूटी पर पलटवार: BJP बोली- प्रियंका गांधी झूठ बोल रहीं, गारंटियों से ध्यान भटकाने की कोशिश


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Shimla: BJP President Rajeev Bindal Attack On Priyanka Gandhi | BJP’s Vs Congress | Apple Import Duty | Washington Apple | Himachal Shimla News

शिमला10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी इंपोर्ट ड्यूटी घटाने को लेकर झूठ बोल रही है। यह सब कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव में दी गई गारंटियों से ध्यान भटकाने को किया जा रहा है।

बिंदल ने कहा कि चिंता का विषय यह है कि 2022 के चुनाव में जब प्रियंका वाड्रा हिमाचल आईं थीं तब लगातार उन्होंने हिमाचल की 22 लाख बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह देने की गारंटी दी थी। तब कहा था कि 18 से 70 वर्ष की सभी बहनों को पहली कैबिनेट में यह तोहफ़ा और सम्मान दिया जाएगा। ऐसा कुछ हुआ नहीं। अब प्रियंका वाड्रा एवं कांग्रेस के नेताओं पर बहनों के प्रति 13500 का कर्ज चढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में ही 5 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा भी किया था। अब तक अनेकों कैबिनेट मीटिंग हो गई। मगर यह वादा पूरा नहीं किया गया। हिमाचल का युवा नौकरी के इंतजार में है।

सेब बागवानों के जख्मों पर छिड़का नमक
राजीव बिंदल ने कहा कि प्रियंका गांधी ने एक बार फिर से सेब बागवानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। प्रियंका के अनुसार, सेब पर आयात शुल्क में 35% की कटौती हुई है, जबकि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रीया श्रीनेत ने आयात शुल्क को 15% करने का दावा किया है। इनकी बात को हिमाचल की जनता सत्य नहीं मानती।

इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने की कोई नोटिफिकेशन नहीं
BJP प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी कोई भी नोटिफिकेशन भारत सरकार ने जारी नहीं की। कांग्रेस लोगों में झूठ फैला रही है और सेब बागवानों में भय का वातावरण खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment