- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Shimla: Himachal Pradesh Monsoon Update; Himachal Monsoon Withdrawal | IMD | Himachal Weather Forecast | Himachal Shimla Manali Mandi News
शिमला3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
बारिश रुकने के बाद रिज पर लौटने लगी रौनक
हिमाचल के अधिक ऊंचे क्षेत्रों से 3 से 4 दिन बाद मानसून विदड्रॉ होना शुरू हो जाएगा। पूरे प्रदेश से मानसून जाने में अभी 8 से 10 दिन लगेंगे। इससे पहले मानसून धीमा पड़ा है और बारिश की गतिविधियां भी ज्यादा नहीं हैं। बीते 25 अगस्त तक भारी बारिश ने हिमाचल में जरूर तबाही मचाई है। मगर, इसके बाद से मानसून सुस्त पड़ा हुआ है।
आमतौर पर प्रदेश में 23 सितंबर तक मानसून की वापसी होती है, लेकिन इस बार मानसून जल्दी जाने के संकेत नहीं है। बीते साल भी 2 सप्ताह देरी से 3 अक्टूबर को मानसून विदा हुआ। प्रदेश में अमूमन एक से 20 सितंबर तक 91.9 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार 66.7 मिलीमीटर पानी बरसा है। जो नॉर्मल से 27 फीसदी कम है।

सोलन जिले में नॉर्मल से 65 प्रतिशत कम बारिश सितंबर में हुई है। शिमला में नॉर्मल से 57%, लाहौल स्पीति में 77%, किन्नौर में 54%, सिरमौर में 24%, ऊना में 7%, चंबा में 12% और बिलासपुर में नॉर्मल से 1% कम बारिश हुई है। इस दौरान कांगड़ा और हमीरपुर 2 ही जिलों में नॉर्मल से क्रमश: 26% और 5% ज्यादा पानी गिरा है।
5 दिन बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग की मानें तो 25 सितंबर तक प्रदेश के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले ज्यादातर भागों में मौसम साफ या आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछेक स्थानों पर ही हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।
मानसून में 35% ज्यादा बारिश
प्रदेश में एक जून से अब तक नॉर्मल से 25 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में नॉर्मल से ज्यादा मेघ बरसे है। यही तबाही का कारण है। सोलन जिले में नॉर्मल से सबसे ज्यादा 77 प्रतिशत बादल बरसे।

शिमला में भी नॉर्मल से 70 प्रतिशत ज्यादा, बिलासपुर में 66 प्रतिशत, मंडी में 46 प्रतिशत, हमीरपुर में 47 प्रतिशत, कुल्लू में 53 फीसदी, कांगड़ा में 14 प्रतिशत, किन्नौर में 22, सिरमौर में 46 और ऊना में नॉर्मल से 5 प्रतिशत ज्यादा बरसात हुई है। लाहौल स्पीति इकलौता ऐसा जिला है जहां पूरे मानसून सीजन में नॉर्मल से 38 प्रतिशत कम बरसात हुई है।
866 करोड़ की संपत्ति तबाह
प्रदेश में अब तक की बारिश से 8,666 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति तबाह हो चुकी है। इस मानसून सीजन में 458 लोगों की जान चली गई है, जबकि 352 घायल और 39 व्यक्ति लापता चल रहे हैं।
कुछेक स्थानों पर ही होगी हल्की बारिश: डा. पाल
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि अधिक ऊंचे क्षेत्रों से अगले कुछ दिन में मानसून विड्रा होना शुरू हो जाएगा। पूरे प्रदेश से मानसून की वापसी इस महीने के आखिर तक होगी। उन्होंने बताया कि अभी मौसम के ड्राई रहने के आसार है। इस दौरान कुछेक स्थानों पर ही हल्की बारिश हो सकती है। इस अवधि में तापमान भी सामान्य बना रहेगा।