- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Shimla: Himachal Government Vs BJP | Leader Of Opposition Jai Ram Thakur On CM Sukhvinder Singh Sukhu | Himachal News, Shimla News
शिमला4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के 9 महीने होने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब अब डिलीवरी एक्सपेक्टेड है। यह कहकर उन्होंने सरकार में अप्रत्याशित घटने के संकेत दिए।
जयराम ने कहा कि पहले कहते रहे कि खजाना खाली है। अब कह रहे कि आपदा है। जब से सुक्खू सरकार बनी है उसके बाद से हालात बेहद खराब हो गए है। पूर्व सरकार ने दो साल में लगभग 5 हजार करोड़ रुपए का ऋण लिया। इन्होंने 8 महीने में ही 8 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया। अब एक हजार करोड़ का कर्ज ओर लेने की तैयारी है।

IAS के खिलाफ वायरस पत्र में लगे आरोपों की जांच हो
जयराम ठाकुर ने कहा कि कम से अपनी पार्टी के विधायक राजेंद्र राणा के पत्र पर तो कार्रवाई कर लें, जिसमें राणा ने सुक्खू सरकार के प्रति नाराजगी जताई है। उन्होंने IAS के खिलाफ वायरल पत्र मामले की भी जांच की मांग की है, जिसमें IAS पर गंभीर लेन-देन के आरोप लगे है।
इस मामले में पुलिस ने पत्र वायरल करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। मगर, सरकार ने अब तक पत्र में लगे आरोपों की जांच नहीं की। जयराम ठाकुर ने इन आरोपों की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में भी इस तरह के पत्र वायरल होते थे। तब कांग्रेस जांच की मांग करती थी। अब जांच से क्यों बच रही है।
राहत राशि देने में हो रहा भेदभाव
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपदा की घड़ी में कांग्रेस नेता राहत के पैसे की बंदर बांट कर रहे हैं। प्रभावितों को कांग्रेसियों द्वारा राहत का पैसा ऐसे बांटा जा रहा है, जैसे मानो कांग्रेस पार्टी का है। उन्होंने राहत राशि देने में भेदभाव करने का भी आरोप लगाया।
विक्रमादित्य सिंह पर बरसे जयराम
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अभी भी 400 से ज्यादा सड़कें बंद है। विक्रमादित्य सिंह का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि सरकार के युवा मंत्री कहते हैं कि JCB भाजपा नेताओं की नहीं, कांग्रेस के लोगों की लगेगी। इससे सड़कों की बहाली में देरी हो रही है और लोगों के सेब, टमाटर जैसी फसलें घर पर ही नष्ट हो रही है।
जयराम ठाकुर ने CM सुक्खू को झूठ न बोलने और विक्रमादित्य सिंह को कम बोलने व काम ज्यादा करने की नसीहत दी।
आपदा संभालने में विफल रही सरकार: जयराम
पूर्व CM ने कहा कि कांग्रेस सरकार आपदा को संभालने में पूरी तरह विफल रही है। पूरी तरह केंद्र पर निर्भर हो गई है, जबकि केंद्र से हिमाचल को रिकॉर्ड मदद मिली है। इससे पहले कभी भी हिमाचल को केंद्र से इतनी आर्थिक सहायता नहीं मिली।
जब खबरें बननी बंद हो जाती है तो संस्थान बंद कर देते हैं सुक्खू
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार सरकार केवल खबरें बनाने के लिए काम करती है। जब खबरें नहीं बनती तो संस्थान बंद कर देते है। हाल में 140 स्कूल बंद किए है। अब तक 1000 से अधिक सरकारी संस्थान बंद किए जा चुके है। उन्होंने सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी से कॉलेजों की संख्या कम करने पर भी गंभीर सवाल खड़े किए।

OSD, राजनीतिक सलाहकार, CPS की लंबी फौज
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि में मुख्यमंत्री कार्यालय में एक और पद क्रिएट किया गया है, जिसकी नोटिफिकेशन कर दी गई है। आपदा की घड़ी चल रही है, पर सरकार के खर्च कम नहीं हो रहे हैं और OSD, राजनीतिक सलाहकार, CPS की लंबी फौज पहले ही खड़ी है।
जयराम ने कहा कि आज तक प्रदेश में कभी ऐसा नहीं हुआ कि राशन डिपो से राशन खत्म हो गया हो, एक ओर डीजल के रेट बढ़ाकर जनता पर महंगाई को बोझ लादा गया है और दूसरी ओर राशन डिपो में राशन की कमी से जनता को परेशान कर रहे हैं।