हिमाचल राजभवन का हेड-कुक गिरफ्तार: धोखाधड़ी मामले में कोर्ट के आदेशों पर कार्रवाई; ड्यूटी पर होते हुए पुलिस ने बनाया भगोड़ा
Uncategorized

हिमाचल राजभवन का हेड-कुक गिरफ्तार: धोखाधड़ी मामले में कोर्ट के आदेशों पर कार्रवाई; ड्यूटी पर होते हुए पुलिस ने बनाया भगोड़ा


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Shimla: Himachal Governor Head Cook Arrested In Fraud Case |Action On Court Orders | Proclaimed Criminal | Questions Are Being Raised On Police Action | Himachal Shimla News

शिमला14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल पुलिस ने राजभवन के हेड कुक को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। हेड कुक जगदीश को कोर्ट के आदेशों पर गिरफ्तारी के बाद ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा है। इस कार्रवाई के बाद राजभवन प्रशासन ने लोन-फर्जीवाड़े में गिरफ्तार कुक को सस्पेंड कर दिया है।

अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, राजभवन के उस कर्मचारी को उद्घोषित अपराधी (PO) बनाया गया, जो लंबे समय से राज्यपाल का भोजन तैयार करता आ रहा है। PO उसे डिक्लेयर किया जाता है, जो लंबे समय तक पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा हो और पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा हो। PO डिक्लेयर करने का लंबा प्रोसेस रहता है।

इस प्रोसेस के तहत पुलिस ने जगदीश को PO डिक्लेयर किया, जबकि जगदीश राजभवन में अपनी सेवाएं देता रहा। कोर्ट के आदेशों पर कुछ दिन पहले जगदीश को गिरफ्तार किया गया। सरकारी स्तर पर इस मामले को दबाने का हर संभव प्रयास किया गया।

इन सवालों का पुलिस नहीं दे पा रही जवाब
अब सवाल उठ रहे है कि जो सरकारी कर्मचारी ड्यूटी दे रहा है, उसे PO कैसे डिक्लेयर किया गया? PO घोषित करने से पहले उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? क्या पुलिस पर किसी प्रकार का कोई दबाव था।

राजभवन जैसे संवैधानिक संस्थाओं में PO कैसे सेवाएं देता रहा है। इन सवालों के जवाब पुलिस ही दे सकती है, लेकिन राजभवन से जुड़े हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस अधिकारियों ने अपने मुंह सिल दिए हैं। इस संवेदनशील मामले में कोई भी अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment