हिमाचल में MLA और महिला SDM में बहस,VIDEO: आपदा प्रभावितों की मदद न करने का आरोप; विधायक भड़के तो रोने लगी
Uncategorized

हिमाचल में MLA और महिला SDM में बहस,VIDEO: आपदा प्रभावितों की मदद न करने का आरोप; विधायक भड़के तो रोने लगी


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Mandi: Nachan’s MLA Vinod Kumar Vs SDM Balh Smritika Negi Controversy | Himachal Government | MLA Accused Administration | Not Giving Relief Affected | Himachal Mandi Shimla News

शिमला7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विधायक और उनके साथ आए लोगों से बहस के बाद रोने लगी बल्ह SDM

हिमाचल में मंडी की जिले की नाचन विधानसभा से विधायक विनोद कुमार और महिला SDM स्मृतिका नेगी आपदा में राहत कार्य को लेकर बहस हो गई। विधायक विनोद कुमर प्रभावितों को तिरपाल न मिलने पर SDM ऑफिस पहुंचे थे। विधायक और स्थानीय लोगों के भड़कने पर SDM रोने लगीं।

विनोद कुमार और उनके साथ आए लोगों ने दफ्तर में दूसरे कर्मचारियों को भी खूब खरी खोटी सुनाई। विधायक विनोद ने कहा कि भारी बारिश से तबाही हुई है। पटवारी ने नुकसान की रिपोर्ट दे रखी है। फिर भी आपको अपने पटवारी पर विश्वास नहीं है। प्रशासन सोया हुआ है।

इस पर SDM स्मृतिका ने कहा कि काम किया जा रहा है। आपदा बहुत बड़ी है। इसलिए हर जगह पहुंचने में समय लग रहा है। विधायक ने कहा कि लोग 12 तारीख से घर छोड़कर बाहर बैठे हैं। उन्हें तिरपाल नहीं दिए जा रहे है।

SDM के रोने के बाद शांत हुआ मामला
स्मृतिका नेगी के रोने के बाद विधायक और उनके साथ आए लोग शांत हो गए। SDM ने कहा कि वह खुद मौके पर जाकर नुकसान को देखेंगी और उनके साथ स्पॉट पर चलने को तैयार है।

विधायक पर प्रभावितों की मदद न करने का आरोप लगाते विधायक विनोद।

विधायक पर प्रभावितों की मदद न करने का आरोप लगाते विधायक विनोद।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
विधायक और SDM ऑफिस के लोगों के बीच हुई बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खासकर महिला अधिकारी के साथ सख्त व्यवहार को लेकर लोग कटाक्ष कर रहे हैं।

MLA का व्यवहार निंदनीय: HAS

महिला अधिकारी के साथ इस व्यवहार की HAS ऑफिसर एसोसिएशन ने निंदा की है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति नहीं करने की चेतावनी दी है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि स्मृतिका नेगी कुशल अधिकारी है और गर्भवती होते हुए भी पूरी निष्ठा से सेवाएं दे रही है।

HAS ऑफिसर एसोसिएशन ने विधायक के व्यवहार की निंदा की

HAS ऑफिसर एसोसिएशन ने विधायक के व्यवहार की निंदा की

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment