हिमाचल में DGP बदले: सतवंत अटवाल को एडिशनल चार्ज मिला, संजय कुंडू महीने की छुट्टी पर गए; राकेश अग्रवाल ADG होमगार्ड
Uncategorized

हिमाचल में DGP बदले: सतवंत अटवाल को एडिशनल चार्ज मिला, संजय कुंडू महीने की छुट्टी पर गए; राकेश अग्रवाल ADG होमगार्ड


शिमला2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के DGP बदल गए हैं। सुक्खू सरकार ने एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) एवं 1996 बैच की IPS सतवंत अटवाल को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। सूबे के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दी है।

14 जुलाई तक काम करेंगी सतवंत
DGP संजय कुंडू 14 जुलाई तक अर्न्ड लीव पर गए हैं। इसके बाद सरकार ने DGP के लेवल पर प्रशासनिक और सभी जरूरी निर्णय लेने के लिए सतवंत अटवाल को अधिकृत किया है। वह अभी ADG स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो हैं। सतवंत अटवाल 14 जुलाई तक पुलिस विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेंगी।

राकेश अग्रवाल को मिली नियुक्ति
वहीं नियुक्ति का इंतजार कर रहे 1994 बैच के IPS राकेश अग्रवाल को ADG कम कमाडेंट जनरल होम गार्ड, सिविल डिफेंस एवं फायर सर्विस लगाया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद 1997 बैच के IPS एपी सिंह एडिशनल चार्ज से फ्री हो जाएंगे। एपी सिंह अब एडवाइजर (सिक्योरिटी) हिमाचल सरकार दिल्ली और ADG जेल का काम देखते रहेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment