हिमाचल में 7 BDO अफसरों का ट्रांसफर: CM सुक्खू के गृह ब्लॉक नादौन में निशांत संभालेंगे कमान; राजस्व विभाग की चार कैटेगिरी स्टेट कैडर में
Uncategorized

हिमाचल में 7 BDO अफसरों का ट्रांसफर: CM सुक्खू के गृह ब्लॉक नादौन में निशांत संभालेंगे कमान; राजस्व विभाग की चार कैटेगिरी स्टेट कैडर में


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Shimla: Himachal Government Changed BDO | Secretary Panchaytiraj And Rural Development Priyatu Mandal Issued Order | Himachal Shimla News

शिमला12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल सरकार ने मंगलवार को 7 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) के तबादला आदेश जारी किए है। सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग प्रियंतु मंडल द्वारा जारी आदेशानुसार, BDO टुटू निशांत शर्मा को BDO नादौन हमीरपुर भेजा है।

BDO बिलासपुर कुलवंत सिंह को BDO भोरंज हमीरपुर, BDO गोपालपुर अश्मिता ठाकुर को आगामी आदेशों तक राज्य मुख्यालय, BDO कुनिहार विवेक पॉल को भी स्टेट हेडक्वार्टर, BDO गगरेट हिमांशी को BDO हमीरपुर लगाया गया है।

इसी तरह BDO धर्मशाला ओमपाल को BDO अंब ऊना और BDO अंब सुशील कुमार को भी आगामी आदेशों तक स्टेट हेडक्वार्टर में तैनात किया है।

यहां देखिए तबादला आदेश..

राजस्व विभाग के ये कर्मचारी अब स्टेट काडर में

वहीं राजस्व विभाग में तैनात 4 श्रेणी कर्मियों को स्टेट कॉडर में रखा गया है। इसे लेकर सरकार की ओर से मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई। इसके मुताबिक राजस्व विभाग में सुपरीटेंडेंट ग्रेड-टू ग्रुप B, सीनियर असिस्टैंट ग्रुप C, स्टेनो टाइपिस्ट/ जूनियर स्टेनोग्रॉफर/सीनियर स्केल स्टेनोग्र्रॉफर ग्रुप सी, पर्सनल असिस्टैंट ग्रुप-बी और क्लर्क JOA-IT ग्रुप-C अब स्टेट काडर में आएंगे। अभी तक यह कर्मचारी डिस्ट्रिक्ट काडर में थे।

निदेशक लैंड रिकार्ड को इन कर्मचारियों को स्टेट काडर में शामिल करने के लिए कंट्रोलिंग ऑथोरिटी बनाया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment