- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Shimla: Model Hospitals | Himachal Government | Health Minister Dhaniram Shandil | Health Department | CM Sukhvinder Sukhu | Himachal Shimla News
शिमला4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हैल्थ मिनिस्टर धनीराम शांडिल
हिमाचल सरकार सभी 68 विधानसभाओं में मॉडल हेल्थ इंस्टीट्यूशनल बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने बजट सत्र में इसका ऐलान किया था। हेल्थ मिनिस्टर धनीराम शांडिल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है।
प्रदेश में पहले चरण में 34 स्वास्थ्य संस्थानों को मॉडल बनाया जाएगा। इन सभी संस्थानों में मेडिसिन, पेड्रियटिक्स, गायनी, ऑर्थोपेडिक, सर्जरी, एनएसथीसिया के स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सभी संस्थानों में कम से कम 6 विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शुरू में रीजनल अस्पताल, जिला अस्पताल सहित अन्य संस्थान आदर्श बनाए जाएंगे। इसे लेकर जल्द नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। इससे लोगों को घर द्वार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। इसके लिए मॉडल संस्थान बनाए जा रहे हैं।
रेफरल यूनिट बन गए ज्यादातर अस्पताल
प्रदेश के अधिकांश अस्पतालों में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की कमी है। यहां तक कि कई जिला अस्पतालों में भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है। इससे सूबे के ज्यादातर अस्पताल रेफरल यूनिट बनकर रह गए है। प्रत्येक मॉडल अस्पताल में 6 विशेषज्ञ डॉक्टर लगाए जाएंगे।
IGMC को जल्द मिलेगी नई MIS मशीन
हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि IGMC की MRI मशीन बार-बार खराब हो रही है। इस कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मशीन के लिए टेंडर करवा दिए गए हैं। जल्द ही मशीन को उपलब्ध करा दिया जाएगा।