- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Bilaspur: Five Year Old Child Injured By Bullet Fragments | Under Treatment In IGMC Shimla | Suspicious Material Found At Home | Himachal Bilaspur Shimla News
शिमला15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल के बिलासपुर में गोली के छर्रे लगने से पांच साल का बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखकर उसे IGMC शिमला रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार, छर्रे के कारण बच्चे की बाई बाजू सर्जरी के दौरान निकाल दी गई है।
दरअसल, बिलासपुर के हरितल्यांगर जोहड़ी गांव में यह घटना बुधवार रात 10.30 बजे की है। बच्चे के घायल होने के बाद उसे पहले स्थानीय निजी अस्पताल में दिखाया गया। इसके बाद उसे IGMC शिमला रेफर किया। IGMC शिमला से वीरवार को डॉक्टरों ने फोन करके पुलिस को सूचना दी। इससे पहले किसी ने भी इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी।

ये संदिग्ध सामग्री बरामद
पुलिस टीम घटना की जानकारी मिलने के बाद उस घर पर पहुंची, जहां बच्चे को गोली लगी। इस दौरान पुलिस ने घर से छह कारतूस, दोनाली बंदूक, 22 डेटोनेटर बरामद और 36 फीट सुतली भी कमरे से बरामद की। घटना के वक्त घर पर दादा और पोता ही मौजूद थे। घर पर भारी मात्रा में असला मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसे धमाका करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। उसे अपने पास रखना अपराध है।
बच्चे के परिजनों से पूछताछ कर रही पुलिस
अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि आखिर ये असला, डेनोनेटर, सुतली आदि घर पर क्यों रखे गए और पुलिस को गन-शॉट की जानकारी क्यों नहीं दी गई। पुलिस ने बिलासपुर के भराड़ी थाना में मामला दर्ज कर दिया है। घायल बच्चे के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इस वारदात के समय बच्चे के साथ दादा ही घर पर था।
पुलिस जांच जारी: DSP
DSP घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि इस घटना की जानकारी IGMC शिमला से मिली। इसके बाद पुलिस ने घर से कुछ संदिग्ध चीजें बरामद की। इसकी जांच चल रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त घर पर बच्चे के पिता नहीं थे।