- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Himachal Government VS BJP | IAS Ram Subhag Singh Extension | CM Sukhvinder Sukhu | Trilok Kapoor | Himachal Shimla News
शिमला5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर प्रेस कॉफ्रेंस संबोधित करते हुए
हिमाचल में मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल एडवाइजरी राम सुभग सिंह की एक्सटेंशन पर बवाल मच गया है। BJP ने राम सुभग सिंह की एक्सटेंशन पर सवाल उठाए हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CM सुखविंदर सुक्खू का 2022 का वह वीडियो दिखाया, जिसमें विपक्ष में रहते हुए उन्होंने विधानसभा के भीतर कहा था कि भ्रष्ट मुख्य सचिव राम सुभग सिंह को प्रधानमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप पर हटाया गया।
त्रिलोक कपूर ने कहा कि जब राम सुभग सिंह 2022 में भ्रष्ट थे, तो आज शुद्धिकरण कैसे हो गया। उन्होंने सरकार से पूछा है कि कौन सा पाउडर या गंगाजल इस सरकार ने तैयार किया है, जिससे शुद्धिकरण हो गया है। सुखविंदर सुक्खू का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
उन्होंने कांग्रेस की गारंटियों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गारंटियों को झूठा षड्यंत्र रचकर सत्ता हासिल की। अब सरकार द्वारा जनता से किए वादे पूरे नहीं किए जा रहे। इन गारंटियों को पूरा करना असंभव है। यह जानते हुए भी कांग्रेस ने झूठे वादे जनता से किए।
एक के बाद एक आर्थिक बोझ डालने वाले फैसले: कपूर
त्रिलोक कपूर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने एक हजार संस्थान बंद करके व्यवस्था परिवर्तन का उदाहरण जनता के समक्ष रखा। व्यवस्था परिवर्तन का दूसरा तब उदाहरण सामने आया जब CM सुक्खू ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए 6 मुख्य संसदीय सचिव (CPS) नियुक्त कर जनता पर बड़ा आर्थिक बोझ डाला।
इसी तरह चहेतों को OSD, प्रधान मीडिया सलाहाकार, IT सलाहाकार, मीडिया कोऑर्डिनेटर आईपीआर चंडीगढ़, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन इत्यादि की लंबी फौज खड़ी कर दी। 72 लाख की आबादी वाले हिमाचल में एक दर्जन से भी ज्यादा सलाहकार लगाना सीधा-सीधा प्रदेश के ऊपर आर्थिक बोझ डालना है।