- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Himachal Pradesh Weather Update Video | Rain Alert | Educational Institute Closed | IMD | Heavy Rain | Land Slide | Disaster | Himachal Shimla Manali Kullu Mandi News
शिमलाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
शिमला के उप नगर संजौली के समिट्री-गाहन में लैंडस्लाइड से कई घरों को पैदा हुआ खतरा
हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। इससे कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना है। मौसम विभाग ने आज व कल के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है।
इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में बादल फटने जैसी घटनाएं भी पेश आ सकती है। प्रदेश में 25 तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। हालांकि 26 अगस्त से मानसून कमजोर पड़ने का पूर्वानुमान है।
IMD ने शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी और कांगड़ा जिले को चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए सरकार ने लोगों को उफनते हुए नदी-नालों और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की एडवाइजरी दी है।
शिमला-मंडी में आज-कल छुट्टी
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए शिमला और मंडी जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेज कल-परसों के लिए बंद कर दिए गए हैं, जबकि बिलासपुर जिले में आज की छुट्टी की गई है।
अगले 72 घंटे बारिश से राहत नहीं
मौसम विभाग की माने तो अगले 72 घंटे तक तेज बारिश से राहत के आसार नहीं है। 24 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
2220 घर ध्वस्त, आंशिक नुकसान पहुंचा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने उन लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है, जिनके घरों को बीते दिनों की भारी बारिश से खतरा पैदा हो गया है। प्रदेश में अब तक 2220 घर धवस्त हो चुके हैं, जबकि 9819 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।
इससे दर्जनों परिवार बेघर हुए है, जबकि सैकड़ों परिवार जान जोखिम में डालकर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों में रह रहे हैं। ऐसे लोगों को क्षतिग्रस्त घर या मकान के आगे-पीछे लगी सुरक्षा वॉल गिरने का खतरा सता रहा है।
अब तक 8099 करोड़ की संपत्ति तबाह
प्रदेश में अब तक की बारिश से 8099 करोड़ की सरकारी व निजी संपत्ति तबाह हो चुकी है। इससे अकेले PWD को 2712.19 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान हो चुका है।
जल शक्ति विभाग को 1860.52 करोड़, बिजली बोर्ड को 1707.35 करोड़ रुपए, बागवानी विभाग को 173.30 करोड़, शहरी विकास विभाग को 88.82 करोड़ रुपए, कृषि विभाग को 335.73 करोड़, ग्रामीण विकास विभाग को 369.53 करोड़, शिक्षा विभाग को 118.90 करोड़, मतस्य पालन विभाग को 13.91 करोड़ और स्वास्थ्य विभाग को 44.01 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।
344 सड़कें बंद, 650 से ज्यादा रूट ठप
प्रदेश में 344 सड़कें बंद पड़ी है। इनमें अधिकांश सड़कें एक महीने से भी अधिक समय से अवरुद्ध हैं। इससे 650 से ज्यादा रूटों पर परिवहन सेवाएं ठप पड़ी हैं। बसों के नहीं चलने से लोगों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ा है।