हिमाचल में मानसून फिर एक्टिव होगा: 16 सितंबर तक बारिश का येलो अलर्ट; अधिकतर शहरों का तापमान बढ़ा
Uncategorized

हिमाचल में मानसून फिर एक्टिव होगा: 16 सितंबर तक बारिश का येलो अलर्ट; अधिकतर शहरों का तापमान बढ़ा


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Shimla: Himachal Pradesh Monsoon Update; Himachal Monsoon Active Again| Warm Weather | Temperature Increasing | IMD Alert | Himachal Weather Forecast | Himachal Shimla Manali Mandi News

शिमला2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में तीन हफ्ते से मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। 14 सितंबर से इसके दोबारा एक्टिव होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 18 सितंबर तक प्रदेश के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। इसे देखते हुए 14 से 16 सितंबर के बीच येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ बना रहा। इससे तापमान में काफी उछाल दर्ज किया गया है। केलांग का तापमान नॉर्मल से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शिमला का अधिकतम तापमान भी नॉर्मल से 3 डिग्री अधिक के साथ 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कल्पा का तापमान भी नॉर्मल से 5.2 डिग्री अधिक के साथ 26 डिग्री पहुंच गया है। इसी तरह अन्य शहरों का तापमान भी नॉर्मल से 4 डिग्री तक ज्यादा हो गया है। ऊना का तापमान सर्वाधिक 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह प्रदेश के 13 शहरों का पारा 30 डिग्री पार हो गया है। ऐसे में मानसून के फिर सक्रिय होने से प्रदेशवासियों को बारिश से राहत मिल सकती है।

शिमला के मॉल रोड़ पर टहलते हुए सैलानी और स्थानीय लोग

शिमला के मॉल रोड़ पर टहलते हुए सैलानी और स्थानीय लोग

प्रदेश में 60 सड़कें बंद, 250 बस रूट 2 महीने से ठप
वहीं प्रदेश में बीते दिनों की भारी बारिश से 60 सड़कें अभी भी बंद पड़ी है। प्रदेश में 250 से ज्यादा बस रूट ऐसे हैं, जिन पर 2 महीने से बस सेवा बहाल नहीं हो पाई। इससे प्रदेशवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

हिमाचल में बारिश थमने के बाद शिमला के रिज पर बढ़ी चहलकदमी

हिमाचल में बारिश थमने के बाद शिमला के रिज पर बढ़ी चहलकदमी

मानसून में अब तक 11010 घरों को आंशिक नुकसान
मानसून सीजन के दौरान 24 जून से 12 सितंबर तक 428 लोगों की मौत हो गई है। प्राकृतिक आपदा से राज्य में 2611 घर पूरी तरह ढह गए हैं, जबकि 11010 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त 318 दुकानों व 5897 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई है।

मानसून सीजन के दौरान अब तक 8679.70 करोड़ रुपए से अधिक की निजी प सरकारी संपत्ति को नुकसान हो चुका है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment