हिमाचल में भारी बारिश से तबाही की PHOTOS: 3 हाईवे, करीब 500 सड़कें बंद; मंडी की बल्ह घाटी जलमग्न, कहीं लैंडस्लाइड तो कहीं फ्लैश फ्लड
Uncategorized

शिमला20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लैंडस्लाइड के चलते पेड़ गिरने से कार डैमेज हुई और मलबा सड़क पर आ गिरा।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश तबाही मचा रही है। पिछले 35 घंटे से अधिक समय से भारी बारिश हो रही है। इससे 500 से ज्यादा सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गई हैं। चंडीगढ़-मनाली, कालका-शिमला और शिमला-बिलासपुर नेशनल हाईवे जगह-जगह बंद पड़ा है।

मंडी जिले की बल्ह घाटी जलमग्न होने से 300 से ज्यादा घरों, 35 से ज्यादा गाड़ियों को नुक़सान पहुंचा है। नाचन के चुनाहन में भी बादल फटने से घर खेत और पशु बह गए। शिमला-मनाली हाईवे पर ढैंडा के पास सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ।

बिलासपुर जिला में डीब नामक स्थान पर बारिश से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। यहां पर बारिश के कारण आई बाढ़ और मलबे में 2 ट्राले, एक कार, गाय भैंस और बकरियां बह गईं।

तस्वीरों में देखिए हिमाचल में मची तबाही…

भारी बारिश से फ्लैश फ्लड के बाद बस स्टैंड में भरा पानी।

शिमला के टूटीकंडी में हादसा, प्राइवेट बस पर पेड़ गिरा, एक व्यक्ति घायल।

शिमला -सुन्नी हाईवे पर देवीधार में लैंडस्लाइड।

बिलासपुर में सड़क धंसने से पहाड़ी से नीचे लुढ़के ट्रक।

शिमला के ढैंडा के पास सड़क पर गिरा पेड़, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

चंडीगढ़-मनाली NH पर छडोल के समीप इनोवा गाड़ी पर गिरा पत्थर, कार सवार सुरक्षित।

मंडी में कोटली सड़क पर लैंडस्लाइड के बाद मलबा आया।

शिमला में कसुम्पटी गोरखु लॉज रोड पर लैंडस्लाइड से सड़क पर आया मलबा।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment