शिमला3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल में ‘बिहारी आर्किटेक्ट’ पर छिड़ी बहस के बीच CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत BJP के सभी छह सांसदों पर सीधा निशाना साधा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में 50 बरसों की सबसे भारी बारिश की वजह से बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइड से भीषण तबाही हुई। लगभग 10 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है लेकिन अनुराग ठाकुर या जेपी नड्डा ने अपनी पार्टी के सांसदों का डेलिगेशन लेकर इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृहमंत्री अमित शाह से मिलने की कोशिश तक नहीं की।
हिमाचल से BJP के राज्यसभा सांसदों में जेपी नड्डा, सिकंदर कुमार व इंदु गोस्वामी और लोकसभा सांसदों में अनुराग सिंह ठाकुर, किशन कपूर व सुरेश कुमार कश्यप शामिल हैं। CM ने कहा कि हिमाचल से लोकसभा और राज्यसभा में BJP के तीन-तीन सांसद हैं मगर इनमें से कोई भी मानसून सेशन के दौरान राज्य में हुई तबाही को लेकर सदन में एक सवाल तक पूछने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। राज्य के लोगों की इस अनदेखी का इन सांसदों को जनता के सामने जवाब देना होगा।

इस वजह से ‘बिहारी आर्किटेक्ट्स’ पर घिरे सुक्खू
दरअसल, मुख्यमंत्री सुक्खू ने बयान देते हुए ‘बिहारी आर्किटेक्ट्स’ शब्द का इस्तेमाल किया था।उन्होंने कहा था प्रवासी आर्किटेक्ट, जिन्हें मैं बिहारी आर्किटेक्ट कहता हूं, यहां आते हैं और फर्श पर फर्श बनाते हैं। हमारे पास स्थानीय आर्किेटेक्ट नहीं हैं।
हालांकि अब मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि उन्होंने ऐसी कोई स्टेटमेंट नहीं दी। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग हमारे भाई की तरह हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में इमारतों को हुए नुकसान का कारण भारी बारिश और इमारत बनाने में इंजीनियरिंग का गलत तरीका है।
अनुराग ने CM ने पर साधा था निशाना
मुख्यमंत्री की इस स्टेटमेंट पर अनुराग ठाकुर ने कहा था कि बिहार के आर्किटेक्टों को इस मामले में घसीटकर अपमानित करने का कोई मतलब नहीं है। ऐसे समय पर हमें एक साथ होकर काम करना चाहिए। हमें साथ चलने की आवश्यकता है न कि बयानबाजी करने की।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रभावित इलाकों में NDRF की टीम भेज दी गई है। एयरफोर्स भी प्रभावित इलाकों में लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
प्रतिभा सिंह पर भी निशाना
मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा सांसदों के बहाने अपनी ही पार्टी की MP प्रतिभा सिंह पर भी निशाना साधा। दरअसल मंडी हल्के से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद हैं और सुक्खू ने चारों एमपी कहकर हमला किया है।