- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Himachal Biparjoy | Heavy Rain Storm Alert | Pre monsoon | Meteorological Center Shimla | Himachal Shimla Manali Dharamshala Weather
शिमला9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से भारी तबाही के बाद अब हिमाचल के लोगों को भी इसका प्रकोप झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को अलर्ट कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि हिमाचल में बिपरजॉय का असर 18 और 19 जून को दिख सकता है।
गुजरात के बाद आज व कल बिपरजॉय का असर राजस्थान, मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश में नजर आएगा। हिमाचल में 2 दिन बाद इसका इंपेक्ट देखा जा सकता है। इसकी वजह से तेज हवाएं और कुछेक स्थानों पर हैवी रेनफॉल हो सकती है।

डॉ. पाल ने बताया कि बिपरजॉय के कारण कल से हिमाचल में बारिश बढ़ेगी। 18 से 20 जून तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश और तूफान की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में कल भी तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है।
उन्होंने बताया कि 20 जून तक हिमाचल में प्री-मानसून की दस्तक के आसार है। इससे पहले मई महीने की बारिश पिछले 20 साल के रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। निरंतर बारिश की वजह से प्रदेश में इस बार गर्मी का एहसास नहीं हो पाया। आज भी प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 1.8 डिग्री कम है।
तापमान में आएगी गिरावट
प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कुछेक क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई है। केलांग का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री और धोलाकुआं का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में अगले पांच-छह बारिश शुरू होने के बाद तापमान में और गिरावट आएगी।