- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Himachal: New Tourism Policy | Unexplored Tourist Destination | Chief Minister Sukhwinder Sukhu | Himachal Government | Shimla News
शिमला2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल में अभी हर वर्ष लगभग 3 करोड़ टूरिस्ट प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। इनकी संख्या को अगले 5 साल में 5 करोड़ तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई टूरिज्म पॉलिसी बनाई जाएगी। पॉलिसी में प्रदेश के अनछुए (Unexplored) पर्यटन स्थलों को बढ़ावा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हिमाचल को अपार सौंदर्य से नवाजा है। राज्य में कई रमणीय स्थल ऐसे है, जिन्हें नए पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जा सकता है। इससे न केवल पर्यटक खूबसूरत जगह का दीदार कर पाएंगे बल्कि स्वरोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी और राज्य के राजस्व में भी इजाफा होगा।

मई तक 72 लाख पर्यटक हिमाचल आए
सुक्खू ने कहा कि मई, 2023 तक हिमाचल में लगभग 72 लाख पर्यटकों ने भ्रमण किया है। उन्होंने पर्यटकों की संख्या का सटीक आंकड़ा पता लगाने तथा पर्यटन अधोसंरचना में सुधार करने के लिए पर्यटन विभाग को डेटा संकलन की प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में पर्यटन क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कांगड़ा के टूरिज्म प्रोजेक्ट के कॉसेप्ट पेपर तैयार करने के निर्देश
कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने पर्यटन विभाग को कॉसेप्ट पेपर तैयार करने के निर्देश दिए। इन प्रोजेक्ट में सकोह में रोलर स्केटिंग रिंक, परागपुर में गोल्फ कोर्स, मैंझा में शीर्ष रिजॉर्ट, नरघोटा में पर्यटन गांव तथा कांगड़ा में प्रस्तावित ऐरो सिटी शामिल है।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा के नगरोटा-बगवां विधानसभा क्षेत्र में नौरा खड्ड में थीम आधारित सेटेलाइट गांव बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।