हिमाचल में ट्रांसफर मामले देखने के लिए दिन तय: महीने के आखिरी 4 दिन निर्धारित, CMO के आदेश- 26 से पहले लेटर अप्रूवल को न भेजे
Uncategorized

हिमाचल में ट्रांसफर मामले देखने के लिए दिन तय: महीने के आखिरी 4 दिन निर्धारित, CMO के आदेश- 26 से पहले लेटर अप्रूवल को न भेजे


शिमला7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

हिमाचल प्रदेश में अब पूरे महीने के दौरान कर्मचारियों की ट्रांसफर नहीं होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने ट्रांसफर व पोस्टिंग के मामले स्वीकृति कराने के लिए महीने के चार दिन निर्धारित किए हैं। CM के प्रिंसिपल सेक्रेटरी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, अब प्रत्येक महीने के आखिरी चार वर्किंग-डे पर ही ट्रांसफर और पोस्टिंग के मामले देखे जाएंगे।

CMO ने इसे लेकर सभी विभागीय सचिवों, विभागाध्यक्ष, बोर्ड व निगम प्रमुख को आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों के बाद हर महीने की 25 व 26 तारीख से पहले ट्रांसफर-पोस्टिंग के मामले CMO को भेजने वाले संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। तय चार दिनों के अलावा अन्य कार्य दिवस पर केवल विशेष परिस्थितियों में ही ट्रांसफर व पोस्टिंग की जाएगी।

हमेशा ट्रांसफर व पोस्टिंग को लेकर रहा विवाद
हिमाचल में कर्मचारियों की ट्रांसफर, पोस्टिंग व एडजस्टमेंट हमेशा विवादों में रही है। खासकर शिक्षा विभाग इस वजह से ज्यादा बदनाम है। रसूखदार अधिकारी व कर्मचारी जहां तैनात किए जाते हैं, वहां ड्यूटी जॉइन नहीं करते और एडजस्टमेंट व ट्रांसफर के लिए सचिवालय के चक्कर काटते रहते हैं।

इससे पूरा सरकारी अमला ट्रांसफर के इस काम में उलझा रहता है। इससे सरकारी काम में बाधा उत्पन्न होती है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने ट्रांसफर के लिए कुछ दिन निर्धारित किए हैं।

हिमाचल में सवा दो लाख कर्मचारी
हिमाचल में लगभग सवा दो लाख कर्मचारी हैं। अकेले शिक्षा विभाग में एक लाख से ज्यादा टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ है। हालांकि प्रदेश में कर्मचारियों की ट्रांसफर को पॉलिसी भी बनी हुई है, लेकिन यह पॉलिसी आम कर्मचारियों पर लागू होती है। रसूखदार अधिकारी व कर्मचारियों पर यह पॉलिसी बेअसर साबित हो रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment