हिमाचल में चार दिन बारिश का यलो अलर्ट: 7350 घरों को हो चुका नुकसान;199 की मौत, 331 सड़कें 23 दिन से बंद
Uncategorized

हिमाचल में चार दिन बारिश का यलो अलर्ट: 7350 घरों को हो चुका नुकसान;199 की मौत, 331 सड़कें 23 दिन से बंद


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Himachal Pradesh Rain Flood Situation Update; Cloud Burst | Road Closed | Alert | Houses Damaged | Manali Shimla Dharmshala Mandi Weather Forecast

शिमला2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शिमला के कोटखाई में सड़क पर लैंडस्लाइड

हिमाचल में मानसून करंट फिर एक्टिव हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले चार दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कल व परसो ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान है। प्रदेश में 9 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने उन लोगों को चिंता में डाल दिया है, जिनके घरों को भारी बारिश, बादल फटने, लैंडस्लाइड व जमीन धंसने से नुकसान हुआ है। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट आथोरिटी (SDMA) के अनुसार अब 7350 घरों को भारी बारिश, लैंडस्लाइड व बाढ़ से नुकसान हुआ है।

कई घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आई हुई है। कुछ घरों के आगे व पिछे लगे डंगे टूट गए है। इससे दोबारा भारी बारिश की चेतावनी ने लोगों को दहशत में डाल दिया है।

331 सड़कें 21 दिन से बंद

प्रदेश में बारिश के कारण आई आपदा की वजह से 331 सड़कें 23 दिन से बंद पड़ी हैं। इनमें अधिकांश प्रमुख सड़कें शामिल है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिंक रोड को मिलाकर बंद सड़कों का आंकड़ा अभी भी 600 से अधिक बताया जा रहा है।

इससे प्रदेशवासियों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ा है। 340 से ज्यादा बस रूट ऐसे हैं, जिन पर 23 दिन से बस सेवा शुरू नहीं हो पाई। सड़कें बंद होने के असर सेब ढुलाई पर भी पड़ रहा है। इससे बागवान भी परेशान है।

199 लोगों की जा चुकी जान

प्रदेश में अब तक बारिश से 199 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 54 लोगों की मौत लैंड स्लाइड और बाढ़ की चपेट में आने से हुई है, जबकि 229 लोग घायल तथा 31 लोग लापता हैं।

774 घर जमींदोज, सैकड़ों बेघर

प्रदेश में अब तक 774 घर जमीदोंज हो गए हैं। इसी तरह 254 दुकानें, 2237 गौशालाएं तबाह हुई हैं। सैकड़ों लोग बेघर हुए हैं। प्रदेश में अब तक लैंड स्लाइड की 76 बड़ी घटनाएं और फ्लैश फ्लड की 53 घटनाएं हो चुकी हैं।

6564 करोड़ की सरकारी व निजी संपत्ति तबाह

प्रदेश में 6564 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति तबाह हो गई है। अकेले लोक निर्माण विभाग की 2041.08 करोड़ रुपए, जल शक्ति विभाग की 1629.81 करोड़ रुपए, बिजली बोर्ड की 1505.73 करोड़ की संपत्ति बर्बाद हुई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान यहां हुई तबाही

वहीं बीते 24 घंटे के दौरान बिलासपुर के कुहमझवाड़ में बादल फटने से खड्ड का पानी और मलबा स्कूल में घुस गया। उपमंडल घुमारवीं की पंचायत कुहमझवाड़ में मणि खड्ड में वाटर लेवल बढ़ने से भी भारी नुकसान हुआ है। कुल्लू की गड़सा घाटी में बाढ़ आने से एक कार बह गई।

वहीं बिलापसुर-मंडी सीमा पर बड़ोन मझखेतर की पहाड़ी पर बादल फटने से कुहमझवाड़ पंचायत में खूब तबाही हुई। खड्ड किनारे बने कुहमझवाड़ स्कूल में पानी व मलबा भर गया। घटना के वक्त स्कूल में एक टीचर मौजूद था, जिन्हें ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू किया। इससे स्कूल का खेल मैदान तहस नहस हो गया।

यह घटना दिन के वक्त हुई होती तो यहां जानी नुकसान हो सकता था, क्योंकि दिन में काफी संख्या में स्कूली बच्चे यहां पढ़ते हैं।



Source link

Leave a Comment