हिमाचल में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट: CM सुक्खू और राजीव शुक्ला के बीच सीसिल में गुप्त मीटिंग; बोर्ड-निगमों में जल्द ताजपोशी संभव
Uncategorized

हिमाचल में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट: CM सुक्खू और राजीव शुक्ला के बीच सीसिल में गुप्त मीटिंग; बोर्ड-निगमों में जल्द ताजपोशी संभव


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Shimla: Cabinet Expansion | Secret Meeting Between CM Sukhvinder Sukhu And Rajeev Shukla | Board Corporations Appointment Soon | MLA Rajinder Rana | Sudheer Shrama | Himachal Shimla News

शिमला4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की गुप्त मीटिंग ने कैबिनेट विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज कर दी है। सूत्रों की मानें तो शिमला में मुख्यमंत्री ने सीसिल होटल में बीती शाम राजीव शुक्ला से लंबी बातचीत की है। इस दौरान कैबिनेट विस्तार के साथ बोर्ड-निगमों में तैनाती को लेकर भी चर्चा हुई।

माना जा रहा है कि बोर्ड निगमों जल्द तैनाती हो सकती है, क्योंकि मंत्री पद के तलबगारों के साथ साथ कांग्रेस का हर वो नेता नाराज है, जो लंबे समय से विभिन्न बोर्ड निगमों में ताजपोशी की बाट जोह रहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार विधानसभा के मानसून सत्र के बाद ही हो सकता है। संभव है कि विधानसभा उपाध्यक्ष की तैनाती इसी मानसून सत्र के दौरान कर दी जाए।

प्रतिभा सिंह मल्लिकार्जुन खड़गे से कर चुकी शिकायत

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से कैबिनेट विस्तार, बोर्ड निगमों में चेयरमैन व वाइस चेयरमैन की तैनाती में देरी और एक गुट की अनदेखी की शिकायत कर चुकी हैं।

कांग्रेस विधायक भी दे चुके घमासान के संकेत

कैबिनेट के दावेदार विधायक भी अब सोशल मीडिया पर महाभारत छिड़ने जैसे संकेत और अपनी सरकार से गंभीर सवाल पूछने लगे हैं। इससे मंत्री बनने के दावेदारों की नाराजगी जग जाहिर है। बीते दिनों मंत्री पद के दावेदार राजेंद्र राणा ने महाभारत का एक प्रसंग लिखकर सरकार में सियासी महाभारत छिड़ने जैसे संकेत दिए थे।

तब इस पोस्ट पर सुधीर शर्मा भी कूद गए थे। बाद में राजेंद्र राणा ने अपनी ही सरकार से आठ ऐसे सवाल सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर पूछे, जिससे सरकार में सब कुछ ठीक-ठाक होने के संकेत नहीं मिल रहे। इन सब मसलों को लेकर राजीव शुक्ला और मुख्यमंत्री के बीच चर्चा हुई है।

कैबिनेट मंत्री के लिए इनके नाम चर्चा में

हिमाचल में कैबिनेट मंत्रियों के तीन पद खाली है। दो पद इसी साल भरे जा सकते है, जबकि तीसरा 2024 के लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले भरा जा सकता है। फिलहाल मंत्री पद की रेस में घुमारवीं से राजेश धर्माणी, कांगड़ा के जयसिंहपुर से यादवेंद्र गोमा का नाम रेस में आगे हैं।

सुजानपुर से राजेंद्र राणा, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, ज्वालामुखी से संजय रत्न और फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया का नाम भी चर्चा में है। इन्हीं में से कुछ की ताजपोशी होनी है। दरअसल, कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला दो दिन तक हिमाचल दौरे पर रहें। वह प्रियंका गांधी के साथ हिमाचल में भारी बारिश, बाढ़ व बादल फटने से हुई तबाही देखने आए थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment