- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- BJP National President JP Nadda Anurag Thakur Himachal Visit Tomorrow | Meet Disaster Affected Families | Shiv Babri Temple | Landslide | BJP News | Himachal Shimla News
शिमला10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल यानी रविवार को हिमाचल प्रवास पर रहेंगे। वह शिमला, सिरमौर और बिलासपुर जिले में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा लेंगे। इस दौरान नड्डा प्राकृतिक आपदा में दिवंगत लोगों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।
BJP के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कल सुबह 9 बजे सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के सिरमौरीताल गांव में पहुंचेंगे। यह वह बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लेंगे और सिरमौरी ताल गांव के उस परिवार से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने इस हादसे में 5 लोगों को खोया है।
सिरमौरीताल और ढांग गांव के बाद जेपी नड्डा सुबह 11:20 बजे शिमला के शिव बावडी मंदिर पहुंचेंगे, जहां नड्डा भारी बारिश से तबाह हुए प्राचीन शिव मंदिर स्थल का जायजा लेंगे। इसके पश्चात वह कृष्णा नगर में क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लेंगे। दोपहर एक बजे शिमला के होटल पीटरहॉफ में राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ चर्चा करेंगे।
कल दोपहर बाद बिलासपुर जाएंगे नड्डा
दोपहर बाद 3:15 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्किट हाउस, बिलासपुर पहुंचेंगे। वे यहां भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण हुए जान-माल के नुकसान से पीड़ित शोक संतप्त परिवारों के साथ मुलाकात करेंगे और स्थानीय प्रशासन से राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करेंगे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
आज अनुराग भी हिमाचल आएंगे
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान अनुराग ठाकुर अलग-अलग जिलों में घूम कर शोकाकुल परिवारों से मिलेंगे जिन्होंने इस आपदा में अपने लोगों को खोया है।
अनुराग ठाकुर ने कहा, “हम सभी अधिकारियों से संपर्क में हैं। हिमाचल पहुंच कर भी उनके साथ मिल बैठकर राहत व बचाव कार्य में और तेजी कैसे लाई जाए इस पर कार्य करेंगे।