हिमाचल में आपदा प्रभावितों से मिलेंगे जेपी नड्‌डा: सिरमौर, शिमला और बिलासपुर में नुकसान का जायजा लेंगे; शिव बावड़ी मंदिर भी जाएंगे
Uncategorized

हिमाचल में आपदा प्रभावितों से मिलेंगे जेपी नड्‌डा: सिरमौर, शिमला और बिलासपुर में नुकसान का जायजा लेंगे; शिव बावड़ी मंदिर भी जाएंगे


शिमला16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।

हिमाचल में आपदा का जायजा लेने के लिए आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा पहुंच रहे हैं। नड्डा शिमला, सिरमौर और बिलासपुर के आपदा प्रभावितों से मिलेंगे। सबसे पहले नड्डा 9 बजे पहले सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के सिरमौरीताल गांव में पहुंचेंगे। यहां वह उस परिवार से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने हादसे में 5 लोगों को खोया है।

इसके बाद नड्‌डा 11:20 पर शिमला के तबाह हुए शिव बावड़ी मंदिर का जायजा लेंगे। इसके बाद वह कृष्णा नगर में क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लेंगे। दोपहर एक बजे होटल पीटरहॉफ में राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ चर्चा करेंगे।

दोपहर बाद बिलासपुर जाएंगे नड्डा
दोपहर बाद जेपी नड्‌डा बिलासपुर के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वे यहां भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण हुए नुकसान और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे और स्थानीय प्रशासन से राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करेंगे।

सुक्खू राजनीति करने के आरोप लगा चुके
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोकसभा के मानसून सत्र में BJP सांसदों द्वारा हिमाचल में आई आपदा को लेकर सवाल नहीं पूछने को लेकर उन्हें घेरा था। उन्होंने कहा कि भाजपा के MP केंद्र से मदद लाने की बजाय आपदा में राजनीति कर रहे हैं। वह एक बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से आपदा को लेकर नहीं मिले।

अब सिलसिलेवार पढ़िए 6 दिन में बड़े मामले…

सोलन में 7 लोगों की मौत
सोलन जिला में कंडाघाट ब्लॉक के तहत आते जडौण गांव में 14 अगस्त को दो मकान गिर गए थे। इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई। इसमें चार बच्चे शामिल थे। जबकि एक महिला बुरी तरह घायल हुई। यह हादसा सुबह करीब 4 बजे पेश आया। यहां भारी बारिश के कारण दो मकान लैंडस्लाइडिंग की जद में आ गए।

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में रति राम व इनके बेटे हरनाम के दो मकान लैंडस्लाइड के कारण गिर गए। हादसे के समय इन मकानों में 13 लोग सो रहे थे। इनमें से सात लोग हरनाम (38), उनकी पत्नी खेमलता (35), बेटा राहुल (14) और बेटी नेहा (12), दूसरे परिवार के कमल किशोर (35), बेटा गौरव (9) और बेटी रक्षा (12) की मौत हो गई।

सोलन में लैंडस्लाइड के कारण 7 लोगों की मोत हो गई। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

सोलन में लैंडस्लाइड के कारण 7 लोगों की मोत हो गई। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

शिमला के शिव बावड़ी मंदिर में लैंडस्लाइड की घटना, 17 शव मिले 14 अगस्त को शिमला के समरहिल इलाके में स्थित शिव बावड़ी मंदिर भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिसमें कई लोग दब गए। इसमें से 17 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 3 लोग अभी लापता हैं। NDRF के साथ आर्मी और पुलिस की टीमें अभी भी उनकी तलाश में लगी हुई हैं।

शिमला के शिव मंदिर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती NDRF और आर्मी की टीम।

शिमला के शिव मंदिर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती NDRF और आर्मी की टीम।

शिमला के फागली में हादसा, 5 लोगों की मौत
शिमला के शिव मंदिर में हादसे के चंद मिनट बाद ही फागली में हादसा हो गया था। यहां सुबह साढ़े 7 बजे घर पर हुए लैंडस्लाइड में 2 परिवारों के 10 लोग दब गए थे। इनमें से पांच को 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया, जबकि 5 की मौत हो गई थी। वहीं मलबे में दबी लड़की को 5 घंटे बाद रेस्क्यू किया था।

शिमला के फागली में मलबे में दबी लड़की को निकालते SSB के जवान। यहां हुए लैंडस्लाइड में दो परिवारों के लोग दब गए थे।

शिमला के फागली में मलबे में दबी लड़की को निकालते SSB के जवान। यहां हुए लैंडस्लाइड में दो परिवारों के लोग दब गए थे।

स्लाटर हाउस गिरा, 2 की जान गई
हिमाचल के शिमला में मंगलवार को यानी 15 अगस्त को कृष्णा नगर में नगर निगम का स्लाटर हाउस गिर गया। इसके साथ बने 4 मकान भी एक के बाद एक ढह गए। मलबे के नीचे दबने से 2 लोगों की मौत हो गई थी।

शिमला के कृष्णा नगर में नगर निगम के स्लाटर हाउस समेत 4 मकान गिर गए थे।

शिमला के कृष्णा नगर में नगर निगम के स्लाटर हाउस समेत 4 मकान गिर गए थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment