- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Shimla: Priyanka Gandhi Himachal Visit Update | Flood Affected Area | Himachal CM Sukhvinder Sukhu | Himachal Shimla Kullu Mandi News
शिमला4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वागत किया।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा आज हिमाचल प्रदेश में सदी की सबसे भीषण त्रासदी के पीड़ितों से मिलेगी। प्रियंका गांधी कुछ देर बाद हेलिकॉप्टर से कुल्लू पहुंचेगी, जहां आठ से 11 जुलाई के बीच हुई भारी बारिश ने हाहाकार मचाया है। प्रियंका गांधी कुल्लू के साथ साथ मंडी और सोलन जिले में भी आपदा प्रभावितों से मिलेंगी।
इस दौरान उनके साथ सूबे के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहेंगे। प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू बीती शाम को ही चंडीगढ़ पहुंच गए थे। प्रियंका गांधी के चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका CM और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने स्वागत किया।
अब यहां से वह पहले हेलिकॉप्टर में कुल्लू, फिर मनाली आएंगे।

दोपहर के वक्त मंडी आएंगी प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी दोपहर के वक्त हेलिकॉप्टर से मंडी के पंडोह आएंगी, जहां जुलाई के दूसरे सप्ताह भारी बारिश ने कहर बरपाया है। BBMB के बांध के गेट से पानी छोड़ने के बाद यहां दर्जनों लोगों के घर जलमग्न हो गए थे और किसानों की सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन भी जलमग्न हो गई थी।
दोपहर बाद सोलन में होंगी प्रियंका
मंडी से प्रियंका गांधी प्रदेश के आपदा प्रभावित सोलन जाएगी। सोलन के शामती में वह उन परिवारों से मिलेगी, जिनके घर बीते दिनों की भारी बारिश से तबाह हुआ है। शामती में तीन दर्जन के करीब घरों को खाली कराया गया है, क्योंकि यहां लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में सड़क के ऊपरी हिस्से पर पहाड़ी धंस गई थी। इससे शामती में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।
शाम को शिमला के छराबड़ा में रुकेंगी
सोलन से प्रियंका गांधी शाम के वक्त शिमला के छराबड़ा जाएंगी। संभव है कि अगले कल वह शिमला के बाढ़ प्रभावितों से भी मिल सकती है। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से प्रियंका का एक दिन का कार्यक्रम तय है। पार्टी सूत्रों की माने तो कल भी प्रियंका गांधी प्रदेश में आपदा प्रभावितों का दर्द जानेगी।
भारी बारिश से 8600 करोड़ की संपत्ति तबाह
प्रदेश में भारी बारिश से 8600 करोड़ रुपए से ज्यादा की निजी व सरकारी संपत्ति तबाह हुई है। मौजूदा मानसून सीजन में 425 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान 2559 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 10,890 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। 318 दुकानें और 5,680 गोशालाएं भी तबाह हुई हैं। 24 जून से 10 सितंबर तक प्रदेश में भूस्खलन की 164 और बाढ़ की 72 घटनाएं हुई हैं।