- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Himachal IAS Sandeep Negi Passed Away | Kidney Disease | Took Last Breath In PGI | Registrar In Nauni University | Himachal Shimla News
शिमलाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
IAS संदीप नेगी
हिमाचल प्रदेश के युवा IAS अधिकारी संदीप नेगी का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को देहांत हो गया। संदीप नेगी PGI चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे। वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।
कुछ समय पहले उनका किडनी ट्रांसप्लांट हो चुका था। मगर इंफेक्शन के कारण वह बीमारी से नहीं उभर पाए। बुधवार को उन्होंने PGI में अंतिम सांस ली। राकेश नेगी डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में 31 दिसंबर 2012 से बतौर रजिस्टर सेवारत थे। वह 2016 बैच के अधिकारी थे।
किन्नौर के रिब्बा के रहने वाले थे नेगी
मूल रूप से संदीप नेगी हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के रिब्बा के रहने वाले थे। हिमाचल सरकार ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
खबरें और भी हैं…