हिमाचल के HRTC कर्मियों को 3% महंगाई भत्ता: एक्सग्रेशिया ग्रांट तीन गुणा बढ़ाई; रेगुलर कर्मचारियों की मृत्यु पर अब 1.50 लाख मिलेंगे
Uncategorized

हिमाचल के HRTC कर्मियों को 3% महंगाई भत्ता: एक्सग्रेशिया ग्रांट तीन गुणा बढ़ाई; रेगुलर कर्मचारियों की मृत्यु पर अब 1.50 लाख मिलेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Himachal Government | DA HRTC Employee | Himachal Pradesh Road Transport Corporation, | BOD | Deputy CM Mukesh Agnihotri | Himachal Shimla News

शिमला8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

HRTC की BOD बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के निदेशक मंडल (BOD) की सोमवार देर शाम डिप्टी CM की अध्यक्षता में मीटिंग संपन्न हुई। इसमें HRTC कर्मचारियों को 3 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) देने का निर्णय लिया गया। इससे निगम के लगभग 11 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

BOD ने HRTC में ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर मिलने वाली एक्सग्रेशिया ग्रांट को लगभग तीन गुणा बढ़ाने की मंजूरी दी। अभी HRTC कर्मियों की मृत्यु की सूरत में रेगुलर कर्मचारी को 55 हजार रुपए देने का प्रावधान है। अब इसे बढ़ाकर 1.50 लाख अनुबंध कर्मचारी के लिए 1 लाख रुपए करने का फैसला लिया गया।

HRTC के निदेशक मंडल की बैठक में मौजूद उप मुख्यमंत्री व अधिकारी

HRTC के निदेशक मंडल की बैठक में मौजूद उप मुख्यमंत्री व अधिकारी

डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बसों की खरीद के अलावा निगम की आय बढ़ाने और आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। समय के साथ निगम की सभी देनदारियां निपटाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि निगम के बेड़े में जल्द 556 नई इलेक्ट्रिक, वोल्वो और डीजल बसों को शामिल करने की योजना है। इनमें से 196 बसों को निगम के बेड़े में शामिल कर लिया गया है। शेष 360 बसें जल्द शामिल होंगी।

अग्निहोत्री ने कहा कि 75 नई इलेक्ट्रिक बसें भी जल्द आएंगी। इसे लेकर टेंडर जारी कर दिए है। 225 अन्य इलेक्ट्रिक बसों को जल्द सरकार निगम में शामिल करने जा रही है। इसका प्रोटोटाइप तैयार कर लिया गया है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ आम लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं भी मिलेंगी।

60 डीजल बसों की खरीद को सरकार ने दी मंजूरी

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि निगम के बेड़े में 150 नई डीजल और 11 वोल्वो बसें शामिल कर दी गई हैं। इसके अलावा 60 अन्य डीजल बसों को शामिल करने की सरकार से मंजूरी मिल गई है। नई बसें शामिल होते ही जीरो बुक वैल्यू की बसों को बेड़े से बाहर कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment