हिमाचल के स्कूलों में एक्स्ट्रा क्लासें लगाने के निर्देश: 2 छुटि्टयां इकट्‌ठी हुई तो 1 दिन खुलेंगे शिक्षण संस्थान, बारिश के कारण रहे थे बंद
Uncategorized

हिमाचल के स्कूलों में एक्स्ट्रा क्लासें लगाने के निर्देश: 2 छुटि्टयां इकट्‌ठी हुई तो 1 दिन खुलेंगे शिक्षण संस्थान, बारिश के कारण रहे थे बंद


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Shimla: Extra Classes In Himachal School | Education Department Issued Order | Disaster In Himachal | Study Lose In Monsoon Disaster | Himachal Shimla News

शिमला3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में जितने दिन स्कूल बंद रहे, उतने दिन या घंटे तक एक्स्ट्रा कक्षाएं लगानी होंगी। ताकि बच्चों की पढ़ाई को हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। इसे लेकर प्रारंभिक शिक्षा और उच्च शिक्षा निदेशक ने सर्कुलर जारी कर सभी डिप्टी डायरेक्टर को इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आदेशों में स्पष्ट कहा गया कि रोजाना एक घंटे एक्स्ट्रा क्लासेज लगाई जाएं। यदि बीच में दो-तीन दिन की छुट्टियां आती हैं तो एक दिन स्कूल खुले रखकर बच्चों को पढ़ाई कराई जाए। इन आदेशों का सख्ती से पालन होना चाहिए।

स्कूल प्रिंसिपल और हेडमास्टर को एक्स्ट्रा क्लाजेस का टाइम टेबल बाकायदा डिप्टी डायरेक्टर को शेयर करने को बोला गया है।

मानसून में कुछ स्कूल एक महीने रहे बंद
इस बार मानसून की भारी बारिश के कारण कई जगह शिक्षण संस्थान एक महीने से भी ज्यादा समय तक बंद रखे गए हैं। इनमें मंडी, कुल्लू और शिमला जिला के ज्यादातर स्कूल शामिल हैं। शिमला जिले के ठियोग, रोहड़ू, कोटखाई, कुल्लू के आनी, मंडी व सिरमौर के कई क्षेत्रों में बार-बार स्कूल बंद किए गए हैं।

SDM को दी गई थी स्कूल बंद करने की शक्तियां
राज्य सरकार ने डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के अंतर्गत स्कूल बंद करने की शक्तियां सभी SDM (उप मंडलाधिकारी) को दी थी। लिहाजा सड़कें बंद होने और भारी बारिश को देखते हुए संबंधित SDM ने कई दिनों के लिए स्कूल बंद किए गए। इससे बच्चों की पढ़ाई को नुकसान हुआ है। सरकार ने इसकी भरपाई के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने भी सुक्खू चार दिन पहले स्पेशल पैकेज के ऐलान के दौरान बच्चों की पढ़ाई को हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक्स्ट्रा क्लासेज लगाने की बात कही थी। अब इसे लेकर शिक्षा विभाग ने भी आदेश जारी कर दिए थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment