- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Entire Kinnaur District Cut Off From The Rest Of The Country | Land Slide On NH 5 Near Chaura | Stone Felting | Himachal Kinnaur Shimla News
शिमला2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
किन्नौर के चौरा में हाईवे पर भारी लैंडस्लाइड
हिंदुस्तान-तिब्बत बॉर्डर को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-5 बंद शनिवार को फिर से बंद हो गया। किन्नौर के चौरा ढांक काटगर बनाई गई छोटी सी टनल के मुहाने पर सुबह के वक्त लैंडस्लाइड हो गया। इसके बाद पूरा किन्नौर जिला शेष देश-दुनिया से कट गया है।
हाईवे बंद होने के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। लोक निर्माण विभाग की JCB सड़क पर गिरी बड़ी बड़ी चट्टानों को हटाने में जुटी हुई है। दावा किया जा रहा है देर शाम तक हाईवे को बहाल कर दिया जाएगा।

दैनिक उपभोग की खाद्य वस्तुओं की सप्लाई नहीं पहुंच पाई
हाईवे बंद होने से आज समूचे किन्नौर जिले में दैनिक उपभोग की खाद्य वस्तुओं दूध, दही, ब्रेड, मक्खन और सब्जियों आदि की सप्लाई नहीं पहुंच पाई। जिले के लोग भी दिनभर परेशान है और हाईवे खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सेब बागवान परेशान
खासकर सेब बागवानों परेशान हैं, जिनका सेब देश की अलग-अलग मंडियों को जाना है। किन्नौर जिले में बार बार हाईवे बंद हो रहा है। इससे स्थानीय लोग भी मुश्किल में है। कभी निगुलसरी, कभी झांकड़ी, कभी चौरा तो कई अन्य स्थानों पर भी इस बार लैंडस्लाइड से लोग परेशान है।