- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Shimla: Himachal Congress Political Affairs Committee | Mallikarjun Kharge | Pratibha Singh | Rajeev Shukla | Sukhvinder Sukhu | Himachal Shimla News
शिमला2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने हिमाचल प्रदेश में पॉलिटिकल अफेयर कमेटी का गठन कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हरी झंडी के बाद केसी वेणु गोपाल ने देर शाम इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। 25 सदसीय कमेटी में 6 हारे हुए नेताओं को जगह दी गई है।
प्रदेश की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हेल्थ मिनिस्टर धनीराम शांडिल, पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर और पूर्व मंत्री आशा कुमारी को भी जगह मिली है।

सुक्खू सरकार में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, विधायक राजेंद्र राणा, मंत्री हर्षवर्धन चौहान, रंगीला राम राव, विधायक सुधीर शर्मा, विनय कुमार, कुलदीप कुमार, नंद लाल, ठाकुर सिंह भरमौरी, कुलदीप सिंह राठौर, राजेश धर्माणी, आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया, राम कुमार चौधरी और लाहौल स्पीति से विधायक रवि ठाकुर को भी शामिल किया गया है।
नाराज विधायकों को भी जगह
कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में कैबिनेट में जगह नहीं मिलने से असंतुष्ट चल रहे विधायकों को भी शामिल किया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले इस कमेटी का गठन कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस कमेटी पर न केवल सरकार व संगठन के बीच के विवादों को सुलझाने का दायित्व रहेगा, बल्कि आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति व समन्वय स्थापित करने का भी जिम्मा रहेगा।