- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Shimla: Controversy In INTUC | Battle Of Supremacy Himachal | Baba Hardeep Vs Mahiman Chander | AICC | HPCC | Sonia Gandhi | Malikarjun Kharge | Himachal Shimla News
शिमला28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल कांग्रेस के फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन इंटक में वर्चस्व की जंग शुरू हो गई है। बाबा हरदीप गुट को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) की हरी झंडी के बाद प्रदेश में महिमन ग्रुप ने इस पर सवाल खड़े किए है।
इंटक के दूसरे गुट के अध्यक्ष महिमन चंद्र ने कहा कि कौन सा गुट वैध है। यह मामला अभी दिल्ली हाईकोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में बाबा हरदीप की अगुवाई में इंटक चलेगी, यह कहना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि इंटक का अपना संविधान है। इंटक संविधान से चलता है। AICC और HPCC के आदेश से इंटक नहीं चलता।
गौरतलब है कि देश व प्रदेश में इंटक में काफी समय से विवाद चल रहा है। इसे देखते हुए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर AICC ने राष्ट्रीय स्तर पर संजीवा रेड्डी गुट को ऑफिशियल बताया।

हिमाचल में संजीवा रेड्डी गुट से जुड़े हुए नेता बाबा हरदीप है। AICC के आदेशों के बाद HPCC ने भी बाबा हरदीप गुट को ऑफिशियल हरी झंडी दी है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रजनीश किमटा ने भी हरदीप गुट को ऑथोराइजेशन लेटर जारी कर दिया है। इस पर दूसरे गुट ने आपत्ति जताई है।
इन नेताओं ने बाबा गुट पर खड़े किए सवाल
इंटक के दूसरे गुट के अध्यक्ष महिमन चंद्र, महामंत्री राजेश कश्यप, सुरेंद्र, विक्रम ठाकुर, लखनपाल, दीपक, सुनीता ठाकुर, नीतिन वर्मा, सुभाष पंडित, यशपाल, शिवजीत सिंह, डीआर चंदेल, कुशल तोमर ने कहा कि अदालत का फैसला आने तक इंटक का सर्वे सरा बनने की कोशिश न करें।
हिमाचल में नकली है दूसरा गुट:बाबा
वहीं बाबा हरदीप ने कहा कि हिमाचल में कोई दूसरा गुट नहीं है। यह नकली है। उन्होंने कहा कि इंटक कांग्रेस पार्टी का फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन है। इनके साथ एक भी रजिस्टर्ड यूनियन नहीं है। हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें AICC और HPCC ने ऑफिशियल यूनियन बताया है।