सोनीपत की 2 फैक्ट्रियों में भीषण आग: कर्मचारियों ने भाग कर बचाई जान, दोनों में करोड़ों का माल जलकर हुआ राख
Uncategorized

सोनीपत की 2 फैक्ट्रियों में भीषण आग: कर्मचारियों ने भाग कर बचाई जान, दोनों में करोड़ों का माल जलकर हुआ राख


सोनीपतएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सोनीपत में फैक्ट्री में लगी आग।

सोनीपत के गन्नौर में बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के फेस टू में 2 फैक्ट्रियों में आग लग गई। यह आग केमिकल फैक्ट्री व धागा फैक्ट्री में लगी। दोनों फैक्ट्रियों में आग कैसे लगी इसके कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन इससे करोड़ों का माल जलकर राख हो गया है।

जब फैक्ट्रियों में आग लगी तब कर्मचारी भी अंदर काम कर रहे थे। उन्होंने भाग कर जान बचाई। आग के बाद मौके पर धुएं का गुबार बन गया। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

सोनीपत में फैक्ट्री में आग लगने के बाद निकलता धुएं का गुबार।

सोनीपत में फैक्ट्री में आग लगने के बाद निकलता धुएं का गुबार।

पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा
उधर, आग की सूचना पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। मौके पर इकट्‌ठे हुए लोगों को पुलिस ने पीछे हटाया। इसके साथ एसडीएम निर्मल नागर, तहसीलदार, एसएचओ बड़ी घटना स्थल पर मौजूद है।

फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment