सेब सीजन शुरू, उलझन में सरकार: 24KG की पैकिंग को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं; मंत्री बोलें- किलो के हिसाब से बिकता रहेगा सेब
Uncategorized

सेब सीजन शुरू, उलझन में सरकार: 24KG की पैकिंग को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं; मंत्री बोलें- किलो के हिसाब से बिकता रहेगा सेब


शिमला5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन शुरू हो गया है। 10 से 15 दिन बाद यह फुल स्विंग में होगा। मगर, राज्य सरकार अभी इसी उलझन में है कि 24 किलो की पैकिंग की शर्त कंटीन्यू रखी जाए या बागवानों को पहले की तरह 30 से 35 किलो प्रति पेटी भरने की छूट दी है।

खासकर दो दिन पहले पराला मंडी में कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर के पुनर्विचार के बयान से सरकार बेकफुट पर आ गई है। अब सरकार को यह तय करना है कि प्रति पेटी कितना सेब भरने की इजाजत दी जाए। इससे बागवानों में अब तक कुछ क्लैरिटी नहीं है।

यही वजह है कि कुछ बागवान अभी भी प्रति पेटी 30 से 32 किलो तक सेब भरकर ला रहे है। मगर ऐसे बागवानों के साथ मार्केटिंग बोर्ड के ऑर्डर की आड़ में कुछ आढ़ती 8 से 10 किलो प्रति पेटी की ठगी कर रहे हैं। इससे बागवानों को नुकसान हो रहा है, क्योंकि सरकार ने अभी तक प्रति पेटी 24 किलो तक सेब भरने के लिखित आदेश दे रखे है।

जितना सेब, उतने की पेमेंट मिलेगी- मंत्री

बागवानी मंत्री जगत सिंह ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि जिस बागवान ने पेटी में जितना सेब लाएंगे, उन्हें उतने ही सेब की पेमेंट की जाएगी। उन्होंने कहा कि भट्टाकुफर मंडी में एक ऐसा मामला उनके ध्यान में आया है, जिसमें 28 किलो की पेटी के बजाय बागवान को 22 किलो की पेमेंट दी गई है, इसकी उन्होंने जांच के आदेश दे दिए है।

किलो के हिसाब सेब बिकता रहेगा सेब-नेगी

जगत सिंह नेगी ने कहा कि फिलहाल सेब किलो के हिसाब से बिकता रहेगा। इस निर्णय में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन 24 किलो के निर्णय को लेकर सरकार पुनर्विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि जब किलो के हिसाब से सेब बेचा जाएगा तो दो किलो की काट जरूरी है।

सेब सीजन की तैयारियों को लेकर आज मीटिंग

बागावनी मंत्री ने कहा कि सेब सीजन की तैयारियों को लेकर आज विभाग की मीटिंग बुलाई गई है। इसमें अब तक की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को सेब की पैकेजिंग सामग्री, सड़कों की दुर्दशा सुधारने, ट्रकों की उपलब्धता इत्यादि को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment