शिमला MC का स्लाटर हाउस गिरने का VIDEO: 4 मकान भी गिरे; कुछ लोगों के मलबे के नीचे दबने की आशंका; पास के घरों को खतरा
Uncategorized

शिमला MC का स्लाटर हाउस गिरने का VIDEO: 4 मकान भी गिरे; कुछ लोगों के मलबे के नीचे दबने की आशंका; पास के घरों को खतरा


शिमला24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिमला में स्लाटर हाउस और तीन-चार घर गिरने का लाइव वीडियो

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कृष्णा नगर में दोपहर बाद स्लाटर हाउस गिर गया। इसके साथ चार-पांच घर भी जमीदोंज हो गए। DC शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि ​​​​​स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दो-तीन लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।

DC ने बताया कि चार-पांच घरों को पहले ही एहतियातन खाली करवा दिया गया था।

स्लाटर हाउस गिरने से चार घरों को पैदा हुआ खतरा

स्लाटर हाउस गिरने से चार घरों को पैदा हुआ खतरा

बताया जा रहा है कि पहले स्लाटर हाउस के पीछे बड़ा पेड़ गिरा। इसके बाद स्लाटर हाउस व चार-पांच मकान गिर गए। इनमें छह से सात परिवार रहते थे। इन्हें अब दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है।

स्लाटर हाउस गिरने के बाद इसके पीछे की पहाड़ी पर बने तीन-चार घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। इससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए है। यह स्लाटर हाउस शिमला नगर निगम का है।

कृष्णा नगर में पहले भी कई बार इस तरह के हादसे होते रहे है, क्योंकि यह कॉलोनी नाले के साथ बनी हुई है।

शिमला के कृष्णानगर में जमीदोंज स्लाटर हाउस

शिमला के कृष्णानगर में जमीदोंज स्लाटर हाउस

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment