शिमला में CBI की रेड: CPWD और एडवांस स्टडी में दबिश; दोनों दफ्तर से जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए
Uncategorized

शिमला में CBI की रेड: CPWD और एडवांस स्टडी में दबिश; दोनों दफ्तर से जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • CBI Raid In Shimla | Charges Of Rigging In Tennis Court | Team Raided CPWD And Advanced Study Office | Irregularities In Construction Work | Himachal Shimla News

शिमलाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

शिमला में CBI की सुबह से रेड हो रही है। सूत्रों की मानें तो CBI ने एडवांस स्टडी में टेनिस कोर्ट में धांधली के आरोप में यह कार्रवाई की है। CBI टीम ने केंद्र सरकार के कार्यालय CPWD और एडवांस स्टडी दफ्तर में दबिश देकर कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए है।

बताया जा रहा है कि एडवांस स्टडी में करीब 52 लाख रुपए से टेनिस कोर्ट बनाया गया है। मौके पर 10 से 15 लाख ही खर्च किए गए है। इस गड़बड़झाले की शिकायत CBI के पास पहुंची। प्रारंभिक जांच के बाद जांच एजैंसी ने पाया कि निर्माण कार्य में व्यापक धांधलियां हुई है।

शिमला में CPWD दफ्तर

शिमला में CPWD दफ्तर

इसके आधार पर आज सुबह से ही शिमला में दो अलग अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है। इस दौरान कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए गए है। अभी भी CPWD में CBI की रेड चल रही है।

माना जा रहा है कि जल्द इस मामले में CBI एफआईआर दर्ज कर सकती है और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज सकती है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment