- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Shimla: Old Man And Two Cows Burnt Alive | Fire In House | Chaupal Assembly Constituency | 18 Rooms House Burnt | Himachal Shimla News
शिमला2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शिमला जिले की उप तहसील देहा के अड़शाला गांव में मकान में लगी आग।
शिमला जिले के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के देहा में बीती रात एक मकान में आग लग गई। इसमें एक बुजुर्ग और दो गाय जिंदा जल गईं। आग की इस घटना में तीन मंजिला मकान के 18 कमरे जलकर राख हो गए।
उप तहसील देहा के अड़शाला गांव में आग की यह घटना बीती रात दो बजे के करीब की बताई जा रही है, जिसमें जयराम हिमटा का मकान पूरी तरह जल गया। इस घटना में जयराम (75 साल) पुत्र रत्ती राम की मौत हो गई।

सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
सूचना के अनुसार, आग की लपटे देखकर गांव के लोग इसे बुझाने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन व फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड पहुंचने के बाद सुबह चार बजे तक आग पर कुछ हद तक काबू पाया जा सका। इससे गांव में दूसरे लोगों के मकान जलने से बच गए, लेकिन साथ लगते एक घर के मकान के शीशे जरूर चटक गए हैं।
आग पर पूरी तरह सुबह 10 बजे तक काबू पाया गया। स्थानीय प्रशासन मौके पर नुकसान का आकलन कर रहा है।