शिमला मंदिर हादसा.. सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा: भारी बारिश का खलल; घटनास्थल पर बाढ़ जैसे हालात, तीन लोगों का नौवें दिन भी सुराग नहीं
Uncategorized

शिमला मंदिर हादसा.. सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा: भारी बारिश का खलल; घटनास्थल पर बाढ़ जैसे हालात, तीन लोगों का नौवें दिन भी सुराग नहीं


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Shimla Shiv Babri Temple Collapsed; Rescue Operation Halt | NDRF | Indian Army | Search Operation | Missing Person | Himachal Shimla News

शिमला12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिमला के शिव बावड़ी मंदिर लैंडस्लाइड में भारी बारिश के बाद रोकना पड़ा सर्च ऑपरेशन

हिमाचल प्रदेश में शिमला के शिव बावड़ी मंदिर हादसे में तीन लोगों का नौवें दिन भी सुराग नहीं लग पाया। इनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। मगर, आज सुबह से ही शिमला में झमाझम बारिश हो रही है। इससे घटनास्थल पर दोबारा फ्लैश फ्लड जैसी स्थिति बन गई।

भारी बारिश के बाद सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा है। आज सुबह के समय दो घंटे ही सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 9 बजे के करीब बारिश शुरू होते ही इसे रोकना पड़ा। समरहिल वार्ड से पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बारिश के बाद नाले में बार बार मलबा बहकर आ रहा है। चिंता इस बात की है कि बारिश का दौर अगले तीन दिन भी जारी रहेगा। इससे सर्च ऑपरेशन में बाधा आएगी।

वहीं जो लोग मलबे में दबे हैं, उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस भीषण हादसे में पवन शर्मा, उनकी पत्नी, बेटा-बहू और तीन पोते-पोती दबे है। इनमें से पांच लोगों के शव बरामद कर दिए गए। मगर, पवन शर्मा और उनकी पोती का नौवें दिन भी सुराग नहीं लग पाया। वहीं स्थानीय निवासी नीरज ठाकुर भी लापता है।

मिसिंग रिपोर्ट के अनुसार ये लोग अभी लापता

  • नीरज ठाकुर (लोकल)
  • पवन (लोकल)
  • पवन की पोती (लोकल)

भारी बारिश से सर्च ऑपरेशन में बाधा

शिव बावड़ी मंदिर पर 14 अगस्त की सुबह साढ़े सात बजे के करीब लैंडस्लाइड में 20 लोग दब गए थे। इनमें से 17 लोगों के शव बरामद कर दिए गए है। घटनास्थल पर 14 अगस्त से ही सर्च ऑपरेशन निरंतर जारी है।

आज पहली बार भारी बारिश ने इसमे खलल डाला है। इससे अंदेशा है कि जहां भारतीय सेना, NDRF, SDRF, पुलिस व होमगार्ड जवानों ने मलबा निकाल दिया है और वहां और मलबा आने से सर्च ऑपरेशन में बाधा उत्पन्न होगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment